Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > विदेश

अमेरिकी डिप्टी प्रेसिडेंट JD वेंस के घर हमला, खिड़कियों के कांच टूटे, एक संदिग्ध अरेस्ट

अमेरिकी डिप्टी प्रेसिडेंट JD वेंस के घर हमला, खिड़कियों के कांच टूटे, एक संदिग्ध अरेस्ट

सोमवार की सुबह यूएस के डिप्टी राष्ट्रपति जेडी वेंस के ओहायो स्थित बंगले पर हमला हुआ है। इसमें घर की कई खिड़कियों के कांच टूटे। हमला तड़के हुआ।

अमेरिकी डिप्टी प्रेसिडेंट jd वेंस के घर हमला खिड़कियों के कांच टूटे एक संदिग्ध अरेस्ट

वॉशिंगटनः अमेरिका पहले ही वेनेजुएला पर किए हमले को लेकर सुर्खियों में है। इसके बीच देश के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर सोमवार की तड़के सुबह हमला हुआ है। ओहयो के सिनसिनाटी के ईस्ट वॉलनट हिल्स इलाके में हुआ है।

अमेरिकी पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। जांच की शुरूआती रिपोर्ट की मानें तो हमलावर उपराष्ट्रपति के घर में नहीं घुसा था।

घरों की खिड़कियों के कांच टूटे

घटना को लेकर अमेरिका के लोकल समाचार आउटलेट्स ने तस्वीरें जारी की है। इसमें हमले में जेडी वेंस के घर की खिड़कियों के नुकसान पहुंचा है। हालांकि वास्तव में क्या हुआ था यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि कोई व्यक्ति उपराष्ट्रपति या उनकी फैमिली को तो निशाना नहीं बना रहा है। हमला करने वाले संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। विस्तृत जांच की जा रही है। वहीं, व्हाइट हाउस और सीक्रेट सर्विस से भी जानकारी मांगी है। लेकिन, कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है।

कब हुआ हमला

घटना के संबंध में लोकल समय को लें तो करीब रात 12ः15 बजे यूएस सीक्रेट सर्विस ने हमले के संबंध में पुलिस को जानकारी दी थी। सिनसिनाटी पुलिस डिस्पैचर ने अनुसार सीक्रेट सर्विस ने एक व्यक्ति को हमले के बाद भागते हुए देखा था, इसके बाद पुलिस को बुलाया। व्हाइट हाउस की रिपोर्ट को मानें तो जेडी वेंस अपने परिवार के साथ ओहियो के सिनसिनाटी शहर में रहते हैं। पिछले एक हफ्ते से सिनसिनाटी में थे, लेकिन रविवार दोपहर शहर से रवाना हो गए।

साल 2016 में ट्रंप के लिए कहे थे ये शब्द

डोनाल्ड ट्रंप जब 2016 में अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव लड़ रहे थे। तब जेडी वेंस उनके विरोधी थे।रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े होने के बाद भी जेडी मानते थे कि अमेरिका के सबसे ऊंचे पद के लिए ट्रम्प काबिल नहीं हैं। इतना ही नहीं जेडी ने ट्रंप को पब्लिकली इडियट, कल्चरल हेरोइन और कलंक तक कह चुके हैं।