Afghanistan Pakistan Conflict

अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर हमला: 55 सैनिकों की मौत का दावा, 133 लड़ाके मारे जाने की भी खबर

अफगानिस्तान और पाकिस्तान में सैन्य टकराव तेज। 55 सैनिक और 133 लड़ाकों के मारे जाने के दावे, रक्षा मंत्री ने कहा- खुला युद्ध जैसी स्थिति।

By : स्वदेश डेस्क
अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर हमला: 55 सैनिकों की मौत का दावा, 133 लड़ाके मारे जाने की भी खबर

काबुल। गुरुवार देर रात अफगानिस्तान की ओर से पाकिस्तान पर हमले का दावा किया है, जिसके बाद दोनों देशों के बीच हालात अचानक बिगड़ गए। एक तरफ तालिबान ने 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने और एक जेट गिराने का दावा किया है, तो दूसरी ओर पाकिस्तान ने एयरस्ट्राइक में 133 लड़ाकों के मारे जाने की बात कही है। हालात कितने गंभीर हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने इसे “खुला युद्ध” जैसी स्थिति बताया है।

तालिबान का दावा: 55 सैनिक मारे, जेट गिराया

अफगानिस्तान की मौजूदा सत्ता यानी Taliban के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि हमले में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। अफगान मीडिया हाउस TOLO News ने हमले से जुड़ा एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें सीमा पार गोलाबारी का दावा किया गया है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है। पाकिस्तान की ओर से जेट गिराए जाने की बात पर भी आधिकारिक प्रतिक्रिया स्पष्ट नहीं आई है।

पाकिस्तान का दावा: 133 लड़ाके ढेर

इस्लामाबाद ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसकी वायुसेना ने सीमावर्ती इलाकों में सटीक कार्रवाई की है। पाकिस्तानी सेना के अनुसार, जवाबी एयरस्ट्राइक में 133 लड़ाके मारे गए। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री Khawaja Asif ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हालात “खुले युद्ध” जैसे बन चुके हैं। उनका कहना था कि देश अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा।.

height=800

आखिर बढ़ा तनाव क्यों?

दोनों देशों के बीच लंबे समय से सीमा पार आतंकी गतिविधियों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप चलते रहे हैं। पाकिस्तान अक्सर आरोप लगाता रहा है कि उसकी सीमा के भीतर हमलों के पीछे अफगान सरजमीं का इस्तेमाल होता है। वहीं अफगानिस्तान की ओर से भी सीमा पर पाकिस्तानी सैन्य कार्रवाई को उकसावे की कार्रवाई बताया जाता रहा है। अगर यह टकराव लंबा खिंचता है तो इसका असर पूरे दक्षिण एशिया की सुरक्षा स्थिति पर पड़ सकता है। दोनों ही देश पहले से आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में सैन्य तनाव का बढ़ना हालात को और जटिल बना सकता है। 

SEO URL:

संबंधित सामग्री

एयरफोर्स चीफ बोले- वायुसेना की पहुंच से कोई लक्ष्य बाहर नहीं, ऑपरेशन सिंदूर से मिला बड़ा सबक

एयरफोर्स चीफ बोले- वायुसेना की पहुंच से कोई लक्ष्य बाहर नहीं, ऑपरेशन सिंदूर से मिला बड़ा सबक

वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना की पहुंच से कोई लक्ष्य बाहर नहीं है। उन्होंने बदलती दुश्मन रणनीति के हिसाब से खुद को ढालने पर जोर दिया।<br/>

Oct 25, 2026
ट्रम्प के दबाव के बीच पाकिस्तान का दोटूक जवाब, इजराइल को देश मानने से फिर किया इनकार

ट्रम्प के दबाव के बीच पाकिस्तान का दोटूक जवाब, इजराइल को देश मानने से फिर किया इनकार

अमेरिका के दबाव और अब्राहम समझौते की चर्चा के बीच पाकिस्तान ने साफ कर दिया है कि वह इजराइल को मान्यता नहीं देगा। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने विचारधारा से समझौता न करने की बात कही।

May 26, 2026
पाकिस्तान पर अफगानिस्तान में मिसाइल हमले का आरोप, 7 मौतें; सीमा पर फिर जंग जैसे हालात क्यों बने?

पाकिस्तान पर अफगानिस्तान में मिसाइल हमले का आरोप, 7 मौतें; सीमा पर फिर जंग जैसे हालात क्यों बने?

पाकिस्तान पर अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में मिसाइल और रॉकेट हमले का आरोप लगा है। 7 लोगों की मौत और 75 घायल बताए गए हैं, दोनों देशों में तनाव फिर बढ़ गया।

Apr 28, 2026
US-Iran वार्ता से पहले इजराइल-पाकिस्तान में बढ़ा तनाव, लेबनान हमलों पर विवाद

US-Iran वार्ता से पहले इजराइल-पाकिस्तान में बढ़ा तनाव, लेबनान हमलों पर विवाद

अमेरिका-ईरान वार्ता से पहले इजराइल-पाकिस्तान विवाद बढ़ा। लेबनान में हमलों के बीच ख्वाजा आसिफ के बयान पर इजराइल की कड़ी प्रतिक्रिया, इस्लामाबाद में हाई लेवल मीटिंग की तैयारी।

Apr 10, 2026