Breaking News
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • International Women’s Day Special: भोपाल से बिलासपुर तक दौड़ी ‘नारी शक्ति’ की ट्रेन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में
  • इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धुंआधार बैटिंग, 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 161
  • T20 वर्ल्ड कप फाइनलः न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, भारत की पहले बैटिंग
  • केरल में विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी, 2 लापता
  • 1 से 7 मार्च 2026 के बीच 52,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित रूप से खाड़ी देशों से भारत लौटे
  • इजराइल ने ईरानी तेल ठिकानों पर मिसाइलें गिराईं: 3 डिपो और 30 फ्यूल टैंक तबाह, ईरान ने 5 देशों पर हमले किए

होम > देश

यूट्यूब सर्विस अचानक ठप

YouTube कई देशों में हुआ ठप, भारत समेत दुनिया भर में यूजर्स परेशान

भारत समेत दुनिया भर में YouTube सर्वर डाउन, डाउनडिटेक्टर ने दी बड़ी जानकारी, कंपनी ने कहा “आप अकेले नहीं हैं”


youtube कई देशों में हुआ ठप भारत समेत दुनिया भर में यूजर्स परेशान

दुनिया के सबसे लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सर्विस अचानक कई देशों में ठप हो गईं। भारत, अमेरिका और ब्रिटेन समेत दुनिया कई हिस्सों में यूजर्स को प्लेटफॉर्म एक्सेस करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसकी जानकारी डाउनडिटेक्टर ने भी दी है और लाखों लोगों ने इसकी रिपोर्ट भी की है।  

डाउनडिटेक्टर ने दी आउटेज की पुष्टि

आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector पर बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज की गईं। रिपोर्ट के मुताबिक, केवल अमेरिका में 3 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउन डिटेक्टर पर इसकी रिपोर्ट की है। भारत और ब्रिटेन से भी हजारों यूजर्स की शिकायतें सामने आईं है।

यूजर्स ने बताया कि जब वे YouTube ओपन कर रहे थे, तो होमपेज लोड नहीं हो रहा था। कई लोगों को एरर मैसेज दिखाई दे रहा था। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर स्क्रीनशॉट्स शेयर किए जाने लगे।

कंपनी का बयान: “आप अकेले नहीं हैं”

सर्विस ठप होने के बाद कंपनी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया है। कंपनी का कहना है कि यदि किसी यूजर को YouTube एक्सेस करने में परेशानी हो रही है, तो वह अकेले नहीं हैं। टेक्निकल टीम समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने पर काम कर रही है।

 

ऐप और वेबसाइट दोनों पर असर

दुनियाभर के पोर्टल की सर्विस और आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर ने भी Youtube Down होने की जानकारी दी है। यह प्रॉब्लम पोर्टल और ऐप दोनों पर सामने आई है। इसके बाद वीडियो स्ट्रीमिंग को लेकर समस्या आ रही है। यूट्यूब की सर्विस ठप होने से विशेष रूप से उन लोगों को परेशानी हो रही है, जो नियमित रूप से मनोरंजन, संगीत, भजन, ऑनलाइन क्लास और एजुकेशनल कंटेंट देखते हैं।

सोशल मीडिया पर #YouTubeDOWN ट्रेंड

जैसे ही आउटेज की खबर फैली, सोशल मीडिया पर #YouTubeDOWN ट्रेंड करने लगा। कई यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दीं। कुछ लोगों ने लिखा कि “आज सुबह YouTube भी देर से उठा है”, तो कुछ ने कंपनी से जल्द सर्विस बहाल करने की अपील की।

दुनियाभर में लोकप्रिय है YouTube

गौरतलब है कि YouTube दुनियाभर में करोड़ों लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। यह केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि पढ़ाई, न्यूज अपडेट और धार्मिक कंटेंट का भी बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। ऐसे में सर्विस बाधित होने से बड़ी संख्या में यूजर्स प्रभावित होते हैं।

फिलहाल कंपनी की ओर से समस्या के कारणों का ऑफिशियल खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि तकनीकी टीम जल्द ही स्थिति को सामान्य कर देगी।

 

Related to this topic: