Rain Alert In 9 States Amid Heatwave

भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, MP-UP समेत 9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान अब भी तप रहा

एमपी, यूपी, बिहार समेत 9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी। कई इलाकों में तापमान गिरेगा, जबकि राजस्थान के बीकानेर-बाड़मेर में गर्मी अब भी 44 डिग्री के पार है।

By : स्वदेश डेस्क
भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, MP-UP समेत 9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान अब भी तप रहा

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के बाद अब मौसम ने अचानक करवट ली है मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार समेत 9 राज्यों में शनिवार को तेज आंधी, बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

हालांकि राहत के बीच चिंता की खबर भी है। राजस्थान के बीकानेर और बाड़मेर में तापमान अब भी 44 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। वहीं जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड के कारण डोडा-किश्तवाड़ रोड बंद होने से सैकड़ों लोग फंस गए हैं।

मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश और ओलों की चेतावनी

Madhya Pradesh में तेज गर्मी के बीच पिछले दो दिनों से मौसम तेजी से बदला है। कई जिलों में बारिश, आंधी और ओले गिरने की घटनाएं सामने आई हैं  मौसम विभाग ने शनिवार को ग्वालियर समेत 21 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। पिछले 48 घंटों में प्रदेश के 35 जिलों में मौसम का असर देखा गया है।

यूपी में 5 दिन में 6 डिग्री तक गिरा तापमान

Uttar Pradesh में भी मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।.उरई 41.6 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा, लेकिन बांदा में 27 अप्रैल को 47.6 डिग्री तक पहुंचा पारा अब करीब 6 डिग्री तक नीचे आ चुका है। हरदोई में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया।

बिहार में ऑरेंज अलर्ट, बिजली गिरने से मौत

Bihar में मौसम विभाग ने तेज बारिश और आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। कैमूर जिले में शुक्रवार को बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है।

राजस्थान में बारिश के बीच भी जारी हीटवेव

Rajasthan में मौसम दोहरे रंग दिखा रहा है। एक तरफ कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है, वहीं दूसरी ओर गर्मी का असर कम नहीं हुआ है बीकानेर और बाड़मेर में शुक्रवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। ज्यादातर शहरों में पारा 40 डिग्री से ज्यादा बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों के लिए 16 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

कश्मीर में लैंडस्लाइड से सड़क बंद

Chenab Valley में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण डोडा-किश्तवाड़ रोड बंद हो गई है। सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आने से 100 से ज्यादा वाहन जाम में फंस गए प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया है और मशीनों की मदद से सड़क साफ करने का काम जारी है। मौसम खराब होने के कारण लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

अगले कुछ दिन कैसे रहेंगे मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में अगले दो से तीन दिन तक आंधी-बारिश का असर बना रह सकता है। इससे गर्मी से राहत जरूर मिलेगी, लेकिन तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा।

संबंधित सामग्री

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए भारतीय जहाजों को विशेष छूट दी है। भारत से दवाइयों की जरूरत को इसकी बड़ी वजह बताया गया है। चीन, इराक और कतर को भी राहत मिली है।

Nov 04, 2026
Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने 12 नवंबर तक रिमांड पर भेजा है। एजेंसी उसे दिल्ली ले जाकर हवाला और संरक्षण का राज खंगालेगी।

Nov 04, 2026
Shahdol BUS Accident: शहडोल रीवा मार्ग पर खड़े माल वाहन से टकराई बस, सवार यात्रियों में 10 की हालत गंभीर

Shahdol BUS Accident: शहडोल रीवा मार्ग पर खड़े माल वाहन से टकराई बस, सवार यात्रियों में 10 की हालत गंभीर

शहडोल जिले के ब्यौहारी में यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े माल वाहन में पीछे से जा घुसी। हादसे में स्कूली बच्चे समेत करीब 30 लोग घायल हुए। वहीं, 10 की हालत गंभीर है।

Nov 04, 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

हनुमान अंश फिल्म में गाने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। सितंबर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका भरोसा दिया था।

Nov 04, 2026
Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026