Breaking News
  • मानहानि केस: राहुल गांधी की सुल्तानपुर कोर्ट में हुई पेशी, 9 मार्च को अगली सुनवाई
  • असम में गृह मंत्री अमित शाहः भारत-बांग्लादेश सीमा पर वाइब्रेंट विलेज 2.0 लॉन्च
  • नई दिल्ली: AI इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा, हिरासत में लिए गए कुछ कार्यकर्ता
  • शिवाजी जयंती पर हंगामा: कर्नाटक में जुलूस पर पथराव, हैदराबाद में हिंदू-मुस्लिम पक्ष में विवाद
  • मैहर में पुतला दहन के रोकने के दौरान ट्रैफिक थाना प्रभारी झुलसे, ICU में भर्ती
  • AI कंटेंट पर ‘लेबल’ अनिवार्य: 3 घंटे में हटाना होगा डीपफेक, आज से नियम लागू

होम > देश

ट्रम्प ने लगाया नया ग्लोबल टैरिफ

डोनाल्ड ट्रम्प ने सभी देशों पर 10% नया ग्लोबल टैरिफ लगाने का ऐलान किया

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को नजरअंदाज कर राष्ट्रपति ट्रम्प ने दुनियाभर के सभी देशों पर 10% टैरिफ की घोषणा की। भारत से 18% टैरिफ खत्म, जानें ट्रम्प ने क्या कहा।


डोनाल्ड ट्रम्प ने सभी देशों पर 10 नया ग्लोबल टैरिफ लगाने का ऐलान किया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दुनिया के सभी देशों पर 10% नया ग्लोबल टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। यह फैसला अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के पिछले टैरिफ आदेश को रद्द करने के केवल तीन घंटे बाद आया। ट्रम्प ने शुक्रवार को एक नए आदेश पर हस्ताक्षर कर इसे लागू किया और कहा कि यह टैरिफ 24 फरवरी से सभी देशों पर लागू होगा।

जानकारी के लिए आपको बता दें, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने उसी दिन ट्रम्प के पुराने ग्लोबल टैरिफ को अवैध बताते हुए रद्द कर दिया था। कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से निर्णय सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार केवल कांग्रेस के पास है, राष्ट्रपति के पास नहीं। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब यह था कि ट्रम्प द्वारा पहले लगाए गए टैरिफ कानूनी तौर पर मान्य नहीं थे।

कोर्ट के जजों पर शर्म आ रही है – ट्रम्प
इस फैसले के बाद ट्रम्प ने प्रेस कांफ्रेंस में कोर्ट की आलोचना की। उन्होंने कहा, "यह बहुत निराशाजनक है। मुझे कोर्ट के कुछ जजों पर शर्म आ रही है। वे देश के लिए सही काम करने की हिम्मत नहीं दिखा रहे। वे देश के लिए कलंक हैं।" ट्रम्प ने भारत के साथ व्यापारिक रिश्तों पर भी स्पष्ट किया कि इस टैरिफ के बावजूद भारत के साथ ट्रेड डील में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी मेरे अच्छे दोस्त हैं और हमारी दोस्ती व्यापारिक फैसलों पर असर नहीं डालेगी।”

भारत और अन्य देशों पर असर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि ब्रिटेन, भारत और यूरोपीय यूनियन समेत अमेरिका के साथ व्यापार करने वाले सभी देशों को अब 10% टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, इससे पहले भारत पर 18% टैरिफ लागू था, जो अब घटकर 10% हो जाएगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव अमेरिका की वैश्विक व्यापार नीति में एक नया मोड़ है। इससे दुनिया के कई देशों की अर्थव्यवस्थाओं पर असर पड़ सकता है, खासकर उन देशों के लिए जो अमेरिका के साथ निर्यात और आयात पर निर्भर हैं।

व्यापार और वैश्विक बाजार पर संभावित प्रभाव
माना जा रहा है कि नया टैरिफ दुनिया के व्यापार संतुलन को प्रभावित कर सकता है। अमेरिकी कंपनियों को अब दुनिया के कई उत्पादों पर कम टैरिफ देना होगा, जबकि विदेशों से आने वाले उत्पादों पर नई दर लागू होगी। विशेषज्ञों ने यह भी चेतावनी दी कि ऐसे अचानक टैरिफ बदलाव से वैश्विक बाजार में अस्थिरता बढ़ सकती है। निवेशक और कंपनियां नए नियमों के आधार पर रणनीतियाँ बदल सकते हैं।

क्या कानून से ऊपर ट्रम्प?
अमेरिकी कोर्ट के फैसले को ट्रम्प ने नहीं माना और अपनी मर्जी से 10% टैरिफ लगा दिया। ऐसे में ट्रम्प को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं: क्या कानून से ऊपर ट्रम्प का फैसला होगा? क्या कोर्ट के फैसले का राष्ट्रपति के ऊपर कोई असर नहीं है? और सबसे बड़ा सवाल – एकसाथ टैरिफ बदलाव वैश्विक स्तर पर क्या असर डालेगा? अभी इसमें से किसी का भी जवाब स्पष्ट नहीं है।

Related to this topic: