Tamil Nadu Blast: 16 Dead in Firecracker Factory

तमिलनाडु में धमाका: पटाखा फैक्ट्री हादसे में 16 की मौत, कई अब भी मलबे में दबे

तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत, कई घायल। राहत और बचाव कार्य जारी, कारणों की जांच शुरू।

By : स्वदेश डेस्क
तमिलनाडु में धमाका: पटाखा फैक्ट्री हादसे में 16 की मौत, कई अब भी मलबे में दबे

विरुधुनगर: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने औद्योगिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका बनी हुई है।

धमाका इतना तेज कि आसपास की इमारतें भी प्रभावित

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि फैक्ट्री के आसपास की इमारतों में दरारें आ गईं। इससे इलाके में दहशत फैल गई। फायर एंड रेस्क्यू विभाग, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

6 घायल अस्पताल में भर्ती

हादसे में गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। राहत दल लगातार मलबा हटाकर फंसे लोगों को निकालने में जुटे हुए हैं। फिलहाल विस्फोट के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक आशंका है कि पटाखा निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों में चूक के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है। प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

सीएम ने जताया शोक, दिए तत्काल सहायता के निर्देश

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मंत्रियों और अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। यह हादसा एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों के पालन पर सवाल खड़ा करता है।  फिलहाल प्रशासन का पूरा फोकस राहत और बचाव कार्य पर है, वहीं हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए भारतीय जहाजों को विशेष छूट दी है। भारत से दवाइयों की जरूरत को इसकी बड़ी वजह बताया गया है। चीन, इराक और कतर को भी राहत मिली है।

Nov 04, 2026
Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने 12 नवंबर तक रिमांड पर भेजा है। एजेंसी उसे दिल्ली ले जाकर हवाला और संरक्षण का राज खंगालेगी।

Nov 04, 2026
Shahdol BUS Accident: शहडोल रीवा मार्ग पर खड़े माल वाहन से टकराई बस, सवार यात्रियों में 10 की हालत गंभीर

Shahdol BUS Accident: शहडोल रीवा मार्ग पर खड़े माल वाहन से टकराई बस, सवार यात्रियों में 10 की हालत गंभीर

शहडोल जिले के ब्यौहारी में यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े माल वाहन में पीछे से जा घुसी। हादसे में स्कूली बच्चे समेत करीब 30 लोग घायल हुए। वहीं, 10 की हालत गंभीर है।

Nov 04, 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

हनुमान अंश फिल्म में गाने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। सितंबर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका भरोसा दिया था।

Nov 04, 2026
Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026