SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बंगाल में मतदाता सूची सार्वजनिक करने का आदेश

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बंगाल में मतदाता सूची सार्वजनिक करने का आदेश

पश्चिम बंगाल में SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग को मतदाताओं की सूची सार्वजनिक करने और आपत्तियां लेने का आदेश।

By : स्वदेश डेस्क
SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बंगाल में मतदाता सूची सार्वजनिक करने का आदेश

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) को लेकर चल रहे विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को अहम दिशा-निर्देश दिए हैं। अदालत ने कहा है कि जिन मतदाताओं के नाम ‘तार्किक विसंगतियों’ (Logical Discrepancies) की सूची में डाले गए हैं, उनके नाम ग्राम पंचायत भवनों, प्रखंड कार्यालयों और वार्ड कार्यालयों में सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किए जाएं।


सुप्रीम कोर्ट ने यह भी साफ किया कि ऐसे सभी मतदाताओं को अपने दस्तावेज और आपत्तियां दर्ज कराने का पूरा मौका दिया जाए। कोर्ट ने दो टूक कहा कि पश्चिम बंगाल में चल रही SIR प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए और इससे किसी भी नागरिक को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।

एसआईआर विवाद में SC में सुनवाई

दरअसल, अदालत पश्चिम बंगाल में SIR के दौरान कथित मनमानी और अनियमितताओं को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। आरोप है कि 2002 की मतदाता सूची के आधार पर बच्चों के माता-पिता के नामों में अंतर, उम्र में कम या ज्यादा अंतर जैसे मामलों को ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी’ मानते हुए नोटिस भेजे जा रहे हैं।

1.25 करोड़ मतदाताओं पर असर

करीब 1.25 करोड़ मतदाताओं के नाम इस श्रेणी में डाले जाने पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की तीन सदस्यीय पीठ ने कहा कि जिन लोगों के नाम इस प्रक्रिया से प्रभावित हो सकते हैं, उन्हें अपने दस्तावेज और आपत्तियां जमा करने की अनुमति मिलनी चाहिए।

पंचायत और ब्लॉक कार्यालयों में बनाए जाएंगे विशेष काउंटर

कोर्ट ने निर्देश दिया कि पंचायत भवनों और ब्लॉक कार्यालयों में इसके लिए विशेष काउंटर बनाए जाएं। राज्य सरकार को पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध कराने का आदेश भी दिया गया, ताकि कामकाज सुचारु रूप से हो सके। इसके अलावा डीजीपी को निर्देश दिए गए कि कानून-व्यवस्था बनी रहे और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो।

कपिल सिब्बल की दलील

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से सीनियर अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि गांगुली या दत्ता जैसे उपनामों की अलग-अलग वर्तनी के कारण भी नोटिस भेजे जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि माता-पिता और बच्चों के बीच उम्र का अंतर 15 साल से कम होने पर उसे तार्किक विसंगति कैसे माना जा सकता है।

चुनाव आयोग की ओर से पेश सीनियर वकील राकेश द्विवेदी ने दलील दी कि अधिकारियों को केवल वर्तनी की गलती के आधार पर नोटिस भेजने से मना किया गया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कुछ मामलों में उम्र के अंतर को विसंगति माना गया है। इस पर सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि भारत में बाल विवाह जैसी वास्तविकता मौजूद नहीं रही है। अदालत ने स्पष्ट किया कि ऐसे सामाजिक पहलुओं को नजरअंदाज कर मतदाताओं को परेशान नहीं किया जा सकता।

तृणमूल के आरोप पर EC के वकील का पलटवार

वहीं, तृणमूल कांग्रेस नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता कल्याण बनर्जी ने दावा किया कि नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन और कई मौजूदा सांसदों को भी नोटिस भेजे गए हैं। इस पर चुनाव आयोग के वकील ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि आयोग पर भरोसा ही नहीं है, तो उसे चुनाव कराने ही नहीं देना चाहिए।

संबंधित सामग्री

'वोट चोरी' बनाम 'अराजकता' की राजनीति

'वोट चोरी' बनाम 'अराजकता' की राजनीति

वोट चोरी के आरोपों पर विपक्षी गठबंधन के आंदोलन ने राहुल गांधी का नेतृत्व मजबूत किया है। भाजपा 1984 के सिख दंगों का मुद्दा उठाकर जवाब दे रही है, जिससे संसद और आगामी चुनावों तक सियासी संघर्ष जारी रहने के आसार हैं।

Nov 03, 2026
Amit Shah Rally: अमित शाह का राहुल पर तंज; बोले-'नकली संसद में बन जाइए PM, असली में कभी नहीं बनेंगे'

Amit Shah Rally: अमित शाह का राहुल पर तंज; बोले-'नकली संसद में बन जाइए PM, असली में कभी नहीं बनेंगे'

हैदराबाद में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की मॉक पार्लियामेंट पर तंज कसा। एसआईआर, ईवीएम और घुसपैठियों के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा।

Nov 02, 2026
दिल्ली-NCR में दिवाली पर जलेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय; इन जगहों पर पूरी रोक

दिल्ली-NCR में दिवाली पर जलेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय; इन जगहों पर पूरी रोक

सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली पर दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखे जलाने की सीमित छूट दी है। जानिए पटाखे जलाने का समय, 300 मीटर की पाबंदी और पूरी रोक कब से लागू होगी।

Nov 02, 2026
फरीदाबाद में बोले धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- 'राहुल की इच्छा से नहीं जनादेश से चलेगा देश'

फरीदाबाद में बोले धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- 'राहुल की इच्छा से नहीं जनादेश से चलेगा देश'

फरीदाबाद में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर हमला बोला। कहा, भारत को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे और जनादेश पर भीड़तंत्र हावी नहीं होगा।

Nov 01, 2026
Haryana News: 'हार के बाद संस्थाओं पर सवाल उठाना लोकतंत्र नहीं',  मंत्री रणवीर गंगवा का कांग्रेस पर तंज

Haryana News: 'हार के बाद संस्थाओं पर सवाल उठाना लोकतंत्र नहीं', मंत्री रणवीर गंगवा का कांग्रेस पर तंज

हरियाणा के मंत्री रणवीर सिंह गंगवा ने नारनौल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि चुनावी हार के बाद संस्थाओं पर सवाल उठाना लोकतंत्र की मजबूती नहीं, जनादेश का सम्मान ही सच्चा लोकतंत्र है।

Oct 30, 2026