Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

School Close in Heavy Rainfall

School Close News: भारी बारिश से कई राज्यों में स्कूल बंद,जानें आपके राज्य में क्या है स्थिति

देशभर में जारी भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के बाद शिक्षा विभाग ने एक्शन लिया है। साथ ही कई राज्यों में स्कूल बंद करने के निर्देश दिए हैं। जानिए किन राज्यों में स्कूल बंद हैं।


school close news भारी बारिश से कई राज्यों में स्कूल बंदजानें आपके राज्य में क्या है स्थिति

School Closed News |

मानसून ने पूरे देश में एक्टिव हो गया है। मानसून के एक्टिव होते ही कई राज्यों में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। इससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं, भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के बाद से कई राज्यों में शिक्षा विभाग ने फैसला लेते हुए स्कूल बंद कर दिए हैं। वहीं, कई राज्यों में हालात के अनुसार फैसले लिए जा रहे हैं। जानिए किन जिलों के एजुकेशन डिपार्टमेंट ने यह फैसला लिया है और कहां अभी स्कूल खुले हुए हैं।

दरअसल,भारी बारिश का सबसे ज्यादा असर पहाड़ी और तराई क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। कहीं भूस्खलन हो रहा है तो कहीं बाढ़ का खतरा मड़रा रहा है। इसके साथ ही भारी बारिश और आकाशीय बिजली की घटना से बचाव के चलते कई स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद रखा जा रहा है। हालांकि कुछ शहरों में फिलहाल स्कूल सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं पर प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

यूपी के बहराइच में दो दिन की छुट्टी

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भारी बारिश, तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका के चलते जिला प्रशासन ने एक दिन पहले यानी 21 जुलाई और आज यानी 22 जुलाई को क्लास 1 से 8वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। जिला प्रशासन का यह फैसला मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद लिया गया। आदेश के साथ ही प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई होेगी।

मुंबई में स्थिति पर नगर पालिका की नजर

महाराष्ट्र के मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके बावजूद पूरे शहर में शिक्षा विभाग ने स्कूल बंद करने का आदेश जारी नहीं किया है। इसके चलते स्कूल सामान्य समय पर खुल रहे हैं। हालांकि जिन इलाकों में जल भराव या ट्रैफिक प्रभावित होने की स्थिति हैं वहां स्थानीय परिस्थिति के अनुसार स्कूल की छुट्टी या समय बदलाव को फैसला ले सकते हैं। इसके साथ ही बृहन्मुंबई नगरपालिका लगातार मौसम की निगरानी कर रही है। यदि भारी बारिश होती है या कोई अन्य परिस्थिति पैदा होती है तो नए निर्देश जारी किए जा सकते हैं। अंधेरी, कुर्ला, सायन, दादर, चेंबूर, बांद्रा, घाटकोपर, पवई, मुलुंड, बोरीवली, कांदिवली, मलाड और गोरेगांव जैसे इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है क्योंकि यहां हर साल भारी बारिश के दौरान आवागमन प्रभावित होता है।

हिमाचल-उतराखंड और जम्मू कश्मीर के स्कूलों की स्थिति

पहाड़ी इलाकों में शामिल हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के सभी टीचिंग इंस्टीट्यूशन को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। इसके पहले रेड अलर्ट के चलते कांगड़ा, मंडी, चंबा और सिरमौर में स्कूल बंद किए गे थे। इतना ही नहीं कई जगह परीक्षाएं तक स्थगित कर दी गई हैं। वहीं, उत्तराखंड के नैनीताल जिले में 22 जुलाई के सभी सरकारी और नजी स्कूलों के साथ आंगवाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी गई हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीरके कश्मीर संभाग और जम्मू संभाग के विंटर जोन वाले क्षेत्रों में भी 22 जुलाई को सभी स्कूल बंद रहेंगे।

इन राज्यों के जिलों में सामान्य रूप से चल रहे हैं स्कूल

हिमाचल प्रदेश के ही शिमला, कुल्लू, सोलन, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, किन्नौर औरप लाहौल-स्पीति जिलों में फिलहाल स्कूल सामान्य रूप से संचालित हो रहे है। हालांकि जिला प्रशासन को स्थानीय मौसम और सुरक्षा स्थिति के आधार पर किसी भी समय नया आदेश जारी करने का अधिकार दिया गया है। इसके अलावा एमपी, गुजरात, राजस्थान, बिहार, पंजाब,हरियाणा,दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र राज्यों में सामान्य रूप से स्कूल संचालित हो रहे हैं।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में छात्रों के अभिभावकों सलाह दी जाती है कि बच्चों को स्कूल भेजने से पहले स्थानीय प्रशासन की और संबंधित स्कूल की आधिकारिक सूचना जरूर जांच लें।

Related to this topic: