Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

संघ की बैठक में जनसांख्यिकी चिंता

संघ ने जनसांख्यिकी असंतुलन और बढ़ते नशे पर जताई चिंता

बेलगावी में संपन्न संघ की बैठक में जनसांख्यिकी असंतुलन और युवाओं में बढ़ते नशे के मुद्दे पर चिंता व्यक्त की गई। राम मंदिर दान में अनियमितता पर भी दुःख प्रकट किया गया।


संघ ने जनसांख्यिकी असंतुलन और बढ़ते नशे पर जताई चिंता

बेलगावी में संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक संपन्न

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार को बेलगावी में संपन्न हो गई। बैठक में संघ द्वारा देश के वर्तमान परिदृश्य, विशेष रूप से जनसांख्यिकी असंतुलन की चुनौतियों और युवाओं में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।

संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि इस बैठक में संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित 226 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में मार्च 2026 के बाद संघ के विभिन्न स्तरों पर संपन्न हुए प्रशिक्षण वर्गों की समीक्षा की गई।

इस वर्ष देशभर में कुल 83 संघ शिक्षा वर्ग और 12 कार्यकर्ता विकास वर्ग संपन्न हुए, जिनमें कुल 18,842 स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में शाखा संचालन, संघ कार्यपद्धति, ग्राम विकास, कुटुंब प्रबोधन, आपदा प्रबंधन और पर्यावरण जैसे विषय शामिल रहे। बैठक में संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।

राम मंदिर के दान में अनियमितता की घटना पर जताया दुख

बैठक में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की दान पेटी की गिनती में हुई अनियमितता की घटना पर भी दुख व्यक्त किया गया। संघ ने विश्वास जताया कि तीर्थक्षेत्र न्यास के आग्रह पर चल रही एसआईटी और पुलिस की कार्रवाई जल्द ही किसी निर्णायक नतीजे पर पहुंचेगी। साथ ही, न्यास से अपेक्षा की गई कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related to this topic: