RSS Meet Concludes: Hosabale on National Thought E

संघ के विस्तार का अर्थ राष्ट्रीय विचार का विस्तार : होसबाले

समालखा में संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा बैठक का समापन हुआ। सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि संघ का विस्तार राष्ट्रीय विचार के विस्तार का प्रतीक है।

By : स्वदेश डेस्क
संघ के विस्तार का अर्थ राष्ट्रीय विचार का विस्तार : होसबाले

संघ की तीन दिवसीय बैठक का समापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि संघ का विस्तार केवल संगठन का विस्तार नहीं, बल्कि राष्ट्रीय विचार का विस्तार है। संघ समाज की सज्जन शक्ति को संगठित कर 'पॉवर ऑफ गुड' के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का प्रयास कर रहा है। 'पंच परिवर्तन' के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। हरियाणा के समालखा में संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के समापन पर रविवार को पत्रकारों से बातचीत में श्री होसबाले ने कई विषयों पर अपने विचार रखे। इस दौरान संघ के प्रचार अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर भी मौजूद रहे। 

विश्व शांति का पक्षधर है संघ : पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीचकेंद्र सरकार की नीति का समर्थन करते हुए श्री होसबाले ने कहा कि संघ विश्व में शांति का पक्षधर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान भू-राजनीतिक परिस्थितियों पर संघ कोई विशेष टिप्पणी नहीं करना चाहता। संगठन की स्पष्ट धारणा है कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है। संघ चाहता है कि विश्व में चल रहे संघर्ष जल्द समाप्त हों और शांति की स्थापना हो। उन्होंने कहा कि भारत सरकार भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापित करने के लिए अपने स्तर पर प्रयास कर रही है और भारत के हित में निर्णय ले रही है।

मीडिया जातिगत विभेद को समाप्त करने भी आगे आए : श्री होसबाले ने कहा कि समाज में जातिगत आधार पर विभेद को समाप्त करने के लिए मीडिया को भी आगे आना चाहिए और चुनावों में मतदाताओं की संख्या का जाति आधारित आकलन बंद होना चाहिए।

भेद से ऊपर उठकर हो महापुरुषों का सम्मान एवं अनुकरणः समाज में महापुरुषों के कार्यों को जाति, पंथ के भेद से ऊपर उठकर स्वीकार करना चाहिए और उनके माध्यम से समाज को सकारात्मक परिवर्तन के लिए आगे बढ़ना चाहिए।

आगामी वर्ष के प्रशिक्षण वर्गों की जानकारी दीः इस दौरान संघ के आगामी वर्ष के नियमित प्रशिक्षण वर्गों की जानकारी दी और बताया कि 11 क्षेत्र के वर्ग तथा एक नागपुर के वर्ग को मिलाकर कुल 96 प्रशिक्षण वर्ग संचालित होंगे। संघ द्वारा लोगों से घर की छत पर सब्जी उगाने, उसमें देसी गोबर और गौमूत्र की खाद का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। हरित घर बनाने का भी संकल्प लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। प्रतिनिधि सभा में गौसेवा और ग्रामविकास की भी योजनाओं पर विचार किया गया है।

मध्य क्षेत्र के दो वरिष्ठ प्रचारकों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रतिनिधि सभा में मध्य क्षेत्र के अंर्तगत दो वरिष्ठ प्रचारकों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किए गए हैं। अब तक ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय संगठन सचिव दिनकर सबनीस अब मालवा प्रांत के कार्यकारिणी सदस्य होंगे । श्री सबनीस प्रांत में चल रहे विभिन्न प्रकल्पों का मार्गदर्शन भी करेंगे। वहीं सुरेन्द्र मिश्रा अब पूर्व सैनिक सेवा परिषद में उत्तर क्षेत्र और मध्य क्षेत्र के संगठन का कार्य देखेंगे। 88 हजार से अधिक हुईं संघ की शाखाएं श्री होसबाले नेबताया कि पिछले वर्ष में संगठन कार्य का उल्लेखनीय विस्तार हुआ है। संघ की शाखाएं लगभग छह हजार की वृद्धि के साथ 88 हजार से अधिक हो गई हैं तथा स्थान भी बढ़कर 55 हजार से अधिक हो गए हैं।

प्रांत के स्थान पर संभाग इकाइयां बनाने का प्रस्ताव

संघ की संगठनात्मक संरचना में बदलाव के सवाल पर श्री होसबाले ने बताया कि संगठन में विकेंद्रीकरण को लेकर विचार किया जा रहा है। इसके तहत प्रांतों के स्थान पर छोटी इकाई के रूप में संभाग बनाने का प्रस्ताव है। यह प्रस्ताव लागू होने पर वर्तमान 46 प्रांतों की जगह 80 से अधिक संभाग बनाए जा सकते हैं।

 

संबंधित सामग्री

Dhar Bhojshalahistory:  भोजशाला के इतिहास पर संघ की प्रदर्शनी, तस्वीरों के जरिए दिखाई गई खिलजी के आक्रमण तक की कहानी

Dhar Bhojshalahistory: भोजशाला के इतिहास पर संघ की प्रदर्शनी, तस्वीरों के जरिए दिखाई गई खिलजी के आक्रमण तक की कहानी

मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला एक बार फिर चर्चा में है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक के दौरान भोजशाला के इतिहास पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई।

Nov 03, 2026
RSS Jabalpur: जबलपुर में आज कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे RSS सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत

RSS Jabalpur: जबलपुर में आज कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे RSS सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत

जबलपुर में आज कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे RSS सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत

Oct 24, 2026
300 रुपए में बन रहा 800 लोगों का खाना: धुले के स्वयंसेवक राहुल कुलकर्णी ने बनाई खास सिगड़ी 

300 रुपए में बन रहा 800 लोगों का खाना: धुले के स्वयंसेवक राहुल कुलकर्णी ने बनाई खास सिगड़ी 

धुले के स्वयंसेवक राहुल कुलकर्णी ने ऐसी देसी सिगड़ी बनाई, जिसमें गोबर और कृषि अवशेष से बने ईंधन से सिर्फ 300 रुपए में 800 लोगों का खाना तैयार हो रहा है।

May 27, 2026
साधना स्थली है संघ शिक्षा वर्गः विमल गुप्ता

साधना स्थली है संघ शिक्षा वर्गः विमल गुप्ता

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्यभारत प्रांत में शिवपुरी, ब्यावरा और बैतूल में संघ शिक्षा वर्ग शुरू हुए। 743 स्वयंसेवक 15 दिन का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

May 18, 2026
भारत का विश्वगुरु बनना तय, इसमें कोई संदेह नहीं : डॉ. भागवत

भारत का विश्वगुरु बनना तय, इसमें कोई संदेह नहीं : डॉ. भागवत

नागपुर में ‘भारत दुर्गा शक्ति स्थल’ मंदिर के भूमि पूजन में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि भारत का विश्वगुरु बनना तय है। उन्होंने निरंतर प्रयास और सामूहिक संकल्प की आवश्यकता पर जोर दिया।

Apr 26, 2026