प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इससे यात्रा समय घटेगा और पर्यटन व व्यापार को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।
देहरादून। प्रधानमंत्री Narendra Modi मंगलवार (14 अप्रैल) को एक बार फिर उत्तराखंड दौरे पर पहुंच रहे हैं। अपने इस दौरे में वे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत कई अहम परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस प्रोजेक्ट को उत्तर भारत में कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
डाट काली मंदिर में करेंगे पूजा, फिर रोड शो
प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:15 बजे सहारनपुर पहुंचेंगे। यहां वे दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर के वाइल्डलाइफ सेक्शन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर स्थित Dat Kali Temple में दर्शन-पूजा करेंगे।मंदिर दर्शन के बाद वे देहरादून के लिए रवाना होंगे। आशारोड़ी से उनका रोड शो शुरू होगा, जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए महिंद्रा ग्राउंड तक जाएगा। यहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे और एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: जाने क्या हैं खासियतें
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को आधुनिक इंजीनियरिंग और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
-
कुल दूरी: लगभग 212 किमी
-
यात्रा समय: 6 घंटे से घटकर 2.5 घंटे
-
18.6 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर
-
14 वे-साइड फैसिलिटी (रेस्ट एरिया)
-
7 इंटरचेंज और कई अंडरपास व ब्रिज
इस एक्सप्रेसवे के चालू होने से दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच यात्रा आसान और तेज हो जाएगी।

एशिया का सबसे लंबा वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर
एक्सप्रेसवे का सबसे खास हिस्सा Rajaji National Park क्षेत्र से गुजरने वाला वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर है। करीब 12 किमी लंबा एलिवेटेड सेक्शन,10.97 किमी अंडरपास, हाथियों सहित वन्यजीवों के लिए सुरक्षित मार्ग,नॉइज बैरियर और लाइट कंट्रोल सिस्टम, यह व्यवस्था वन्यजीवों के प्राकृतिक आवागमन को प्रभावित किए बिना हाईवे ट्रैफिक को सुचारू बनाए रखने के लिए बनाई गई है।

स्थानीय और औद्योगिक क्षेत्रों को मिलेगा लाभ
यह एक्सप्रेसवे पश्चिमी यूपी के बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जैसे जिलों को सीधे जोड़ेगा। कृषि और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को बढ़ावा, पर्यटन स्थलों जैसे मसूरी, हरिद्वार और ऋषिकेश तक पहुंच आसान,औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश की संभावना बढ़ेगी
ये रहेगी टोल दरें
एक्सप्रेसवे पर टोल दर लगभग 3 रुपए प्रति किलोमीटर तय की गई है।
-
कार: लगभग ₹675 (वन-वे)
-
मिनी बस: करीब ₹1100
-
ट्रक/बस: ₹2275 तक
24 घंटे के भीतर वापसी पर रियायत का भी प्रावधान रखा गया है।
उत्तराखंड से पीएम का खास जुड़ाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष जुड़ाव रहा है। 2015 से शुरू हुए उनके दौरों में वे कई बार Kedarnath Temple और Badrinath Temple जैसे धार्मिक स्थलों के दर्शन कर चुके हैं।इस बार का दौरा विकास परियोजनाओं के लिहाज से अहम माना जा रहा है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और व्यापार को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।