Breaking News
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • International Women’s Day Special: भोपाल से बिलासपुर तक दौड़ी ‘नारी शक्ति’ की ट्रेन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में
  • इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धुंआधार बैटिंग, 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 161
  • T20 वर्ल्ड कप फाइनलः न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, भारत की पहले बैटिंग
  • केरल में विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी, 2 लापता
  • 1 से 7 मार्च 2026 के बीच 52,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित रूप से खाड़ी देशों से भारत लौटे
  • इजराइल ने ईरानी तेल ठिकानों पर मिसाइलें गिराईं: 3 डिपो और 30 फ्यूल टैंक तबाह, ईरान ने 5 देशों पर हमले किए

होम > देश

PM Modi inaugurates Brahmaputra 6-lane bridge

असम में PM मोदी ने ब्रह्मपुत्र पर 6-लेन कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन, 7 मिनट में होगा सफर

PM मोदी ने असम में ब्रह्मपुत्र पर 3,030 करोड़ की लागत से बने 6-लेन कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया। गुवाहाटी-नॉर्थ गुवाहाटी का सफर अब 7 मिनट में।


असम में pm मोदी ने ब्रह्मपुत्र पर 6-लेन कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन 7 मिनट में होगा सफर

असम को शनिवार को एक बड़ी सौगात मिली। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने ब्रह्मपुत्र नदी पर बने 6-लेन के अत्याधुनिक पुल कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया। यह पुल गुवाहाटी को नॉर्थ गुवाहाटी से जोड़ता है और पूर्वोत्तर भारत का पहला एक्स्ट्राडोज्ड पुल माना जा रहा है। उद्घाटन के मौके पर राज्य सरकार के मंत्री और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

3,030 करोड़ की लागत, 7 मिनट में सफर

करीब 3,030 करोड़ रुपये की लागत से बना यह 6-लेन एक्स्ट्राडोज्ड प्रीस्ट्रेस्ड कंक्रीट (PSC) पुल आधुनिक इंजीनियरिंग का उदाहरण बताया जा रहा हैअब तक गुवाहाटी से नॉर्थ गुवाहाटी पहुंचने में लोगों को लंबा समय लगता था, खासकर पीक आवर्स में ट्रैफिक बड़ी परेशानी बन जाता था। इस पुल के चालू होने से यह दूरी महज 7 मिनट में तय की जा सकेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे रोजाना आने-जाने वालों को बड़ी राहत मिलेगी , और व्यापारिक गतिविधियों को भी रफ्तार मिलेगी।

क्यों खास है यह पुल?

1. पूर्वोत्तर का पहला एक्स्ट्राडोज्ड ब्रिज

यह ब्रिज डिजाइन के लिहाज से बेहद खास है। एक्स्ट्राडोज्ड टेक्नोलॉजी में केबल और गर्डर सिस्टम का मिश्रण होता है, जिससे पुल मजबूत और टिकाऊ बनता है।

2. भूकंप-प्रभावित क्षेत्र के लिए विशेष तकनीक

असम भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है। इसे ध्यान में रखते हुए पुल में बेस आइसोलेशन तकनीक और हाई-परफॉर्मेंस स्टे केबल्स का इस्तेमाल किया गया है।

3. ब्रिज हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम

इसमें रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए ब्रिज हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम (BHMS) भी लगाया गया है, जिससे किसी भी संभावित तकनीकी समस्या का समय रहते पता लगाया जा सके।

Related to this topic: