Operation Sindoor Live Update: पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, श्रीनगर, राजस्थान, पंजाब में ब्लैकआउट

Operation Sindoor Live Update: नई दिल्ली। रावलपिंडी, चकलाला और चलवाल में एयर बेस पर अल सुबह हुए धमाकों के बाद पाकिस्तान ने अपने पूरे एयरस्पेस को बंद कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने आज दोपहर 12 बजे तक अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। पेशावर जाने वाली पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट PIA218, जो उसके हवाई क्षेत्र में आखिरी उड़ान थी, को बलूचिस्तान के क्वेटा के ऊपर मंडराने के लिए मजबूर होना पड़ा। PIA की फ्लाइट को आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। पाकिस्तान में कोई भी कमर्शियल फ्लाइट उड़ान नहीं भर रही है।
Live Updates
- 10 May 2025 9:41 AM IST
पाकिस्तान ने जम्मू के आपशंभू मंदिर को निशाना बनाकर मिसाइल दागी
पाकिस्तान ने जम्मू के आपशंभू मंदिर को निशाना बनाकर मिसाइल दागी, भारत ने हमले को नाकाम किया।
- 10 May 2025 9:06 AM IST
जम्मू में हमले वाली जगह पहुंचे CM उमर अब्दुल्ला
जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू में उन स्थानों का दौरा किया, जो पाकिस्तान द्वारा नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाए जाने के कारण क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
- 10 May 2025 9:05 AM IST
विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर से बात की
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा -अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने आज सुबह पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर से बात की। उन्होंने दोनों पक्षों से तनाव कम करने के तरीके खोजने का आग्रह किया और भविष्य में संघर्षों से बचने के लिए रचनात्मक वार्ता शुरू करने में अमेरिकी सहायता की पेशकश की।
- 10 May 2025 9:02 AM IST
भारत की पश्चिमी सीमा पर लगातार हमले
पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमलों और अन्य हथियारों के साथ हमारी पश्चिमी सीमाओं पर लगातार हमले जारी हैं। ऐसी ही एक घटना में, आज सुबह लगभग 5 बजे, अमृतसर के खासा कैंट के ऊपर दुश्मन के कई हथियारबंद ड्रोन उड़ते देखे गए। हमारी वायु रक्षा इकाइयों ने तुरंत ही दुश्मन के ड्रोनों पर हमला कर उन्हें नष्ट कर दिया: रक्षा अधिकारी
- 10 May 2025 9:02 AM IST
ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर ड्रोन हमले का दावा झूठा :
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर झूठा दावा किया जा रहा है कि भारत ने ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर ड्रोन हमला किया है। PIB Fact Check ने बताया है कि, यह दावा पूरी तरह फर्जी और बेबुनियाद है। भारत का गुरुद्वारों और सिख समुदाय के प्रति सम्मान अटूट है। वीडियो सांप्रदायिक तनाव भड़काने और लोगों में नफरत फैलाने के इरादे से गढ़ा गया है, देशवासियों से अपील है कि सतर्क रहें, सोच-समझकर ही किसी भी खबर को साझा करें, अफवाहों पर न यकीन करें, न इन्हें फॉरवर्ड करें।

- 10 May 2025 8:53 AM IST
जम्मू सेक्टर में BSF चौकियों पर गोलीबारी
9 मई 2025 को लगभग 21:00 बजे, पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के जम्मू सेक्टर में BSF चौकियों पर गोलीबारी की। BSF ने उचित तरीके से जवाब दिया है, जिससे अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स की चौकियों और संपत्तियों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। भारत की संप्रभुता की रक्षा के लिए हमारा संकल्प अडिग है: BSF
- 10 May 2025 8:48 AM IST
अमृतसर के खासा कैंट के ऊपर दुश्मन के कई हथियारबंद ड्रोन उड़ते हुए देखे गए
Operation Sindoor : सेना द्वारा बताया गया है कि, पाकिस्तान द्वारा ड्रोन हमलों और अन्य हथियारों के साथ हमारी पश्चिमी सीमाओं पर लगातार हमले जारी हैं। ऐसी ही एक घटना में, आज सुबह लगभग 5 बजे, अमृतसर के खासा कैंट के ऊपर दुश्मन के कई हथियारबंद ड्रोन उड़ते हुए देखे गए। हमारी वायु रक्षा इकाइयों ने तुरंत ही दुश्मन के ड्रोनों पर हमला किया और उन्हें नष्ट कर दिया। भारत की संप्रभुता का उल्लंघन करने और नागरिकों को खतरे में डालने का पाकिस्तान का यह प्रयास अस्वीकार्य है। भारतीय सेना दुश्मन के मंसूबों को नाकाम कर देगी।
- 10 May 2025 8:42 AM IST
पाकिस्तानी पोस्ट और टेरेरिस्ट लॉंच पैड तबाह
पाकिस्तानी पोस्ट और टेरेरिस्ट लॉंच पैड को भारतीय सेना ने तबाह किया जहां से ड्रोन हमले भी किए जा रहे थे।
वीडियो -डिफ़ेंस सोर्स
- 10 May 2025 8:32 AM IST
विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की ब्रीफिंग
विदेश मंत्रालय (एमईए) और रक्षा मंत्रालय (एमओडी) की ब्रीफिंग आज सुबह 10:30 बजे होगी।
