Breaking News
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • International Women’s Day Special: भोपाल से बिलासपुर तक दौड़ी ‘नारी शक्ति’ की ट्रेन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में
  • इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धुंआधार बैटिंग, 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 161
  • T20 वर्ल्ड कप फाइनलः न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, भारत की पहले बैटिंग
  • केरल में विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी, 2 लापता
  • 1 से 7 मार्च 2026 के बीच 52,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित रूप से खाड़ी देशों से भारत लौटे
  • इजराइल ने ईरानी तेल ठिकानों पर मिसाइलें गिराईं: 3 डिपो और 30 फ्यूल टैंक तबाह, ईरान ने 5 देशों पर हमले किए

होम > देश

NHAI Bee Corridor Plan on National Highways

राष्ट्रीय राजमार्गों पर बनेंगे मधुमक्खी गलियारे

एनएचएआई राष्ट्रीय राजमार्गों पर मधुमक्खी गलियारे विकसित करेगा, 2026-27 में 40 लाख पेड़ लगाए जाएंगे।


राष्ट्रीय राजमार्गों पर बनेंगे मधुमक्खी गलियारे

एनएचएआई की एक साल में 40 लाख पेड़ लगाने की योजना

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर पहली बार मधुमक्खी गलियारे (बी कॉरिडोर) विकसित करने की घोषणा की है। यह पहल सजावटी पौधों की जगह पर्यावरणीय पौधों को लगाने पर केंद्रित होगी। इन गलियारों में फूलदार पेड़ और पौधे लगाए जाएंगे, ताकि पूरे साल पराग और रस उपलब्ध रहे और परागण करने वाले जीवों को सहारा मिल सके।

मधुमक्खी और परागण जीवों के लिए सहारा

एनएचएआई ने बताया कि इस पहल से मधुमक्खियों और अन्य परागण करने वाले जीवों पर बढ़ते पर्यावरणीय दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। इससे कृषि और बागवानी उत्पादकता के साथ-साथ पारिस्थितिक संतुलन भी मजबूत होगा।

गलियारे में यह रहेगा खास

मधुमक्खी गलियारे में पेड़, झाड़ियां, घास और जड़ी-बूटियां लगाई जाएंगी। इनमें नीम, करंज, महुआ, पलाश, बॉटल ब्रश, जामुन और सिरीष जैसे देशी पौधे शामिल होंगे। पौधों का चयन इस तरह किया जाएगा कि अलग-अलग मौसम में फूल खिलते रहें और सालभर पराग उपलब्ध रहे।

कम से कम तीन गलियारे बनाने का लक्ष्य

एनएचएआई के क्षेत्रीय कार्यालय राजमार्गों पर हर 500 मीटर से 1 किलोमीटर की दूरी पर फूलदार पेड़ों के समूह लगाएंगे। साल 2026-27 में कम से कम तीन ऐसे मधुमक्खी गलियारे विकसित किए जाएंगे। इस दौरान एनएचएआई लगभग 40 लाख पेड़ लगाएगा, जिनमें से 60 प्रतिशत मधुमक्खी गलियारे पहल के तहत होंगे।

 

Related to this topic: