Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

नए साल की ठिठुरन: राजस्थान में मावठा-ओलावृष्टि, मुंबई तक बारिश; 15 राज्यों में घना कोहरा, पहाड़

नए साल की ठिठुरन: राजस्थान में मावठा-ओलावृष्टि, मुंबई तक बारिश; 15 राज्यों में घना कोहरा, पहाड़ों पर बर्फबारी

नए साल की ठिठुरन राजस्थान में मावठा-ओलावृष्टि मुंबई तक बारिश 15 राज्यों में घना कोहरा पहाड़ों पर बर्फबारी

नए साल की शुरुआत के साथ ही मौसम ने देशभर में तीखा मिज़ाज दिखाना शुरू कर दिया है। कहीं बारिश और ओले गिर रहे हैं, तो कहीं घना कोहरा जनजीवन को थामे हुए है। मैदानों से लेकर पहाड़ों तक सर्दी का असर साफ दिखाई दे रहा है।

राजस्थान से मुंबई तक बदला मौसम

नए साल के पहले दिन राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और गुजरात के कई इलाकों में बारिश हुई। तमिलनाडु के साथ-साथ दिल्ली और मुंबई में भी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई।

राजस्थान: 20 जिलों में मावठा, बीकानेर में ओले गिरे

राजस्थान के 20 से अधिक जिलों में मावठा गिरा। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सबसे अधिक 26 मिमी बारिश दर्ज की गई। ग्रामीण इलाकों में देर रात करीब आधे घंटे तक ओले गिरे। बारिश के चलते दिन का तापमान करीब 10 डिग्री तक लुढ़क गया है. मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश: कानपुर में विजिबिलिटी शून्य

यूपी के कई जिलों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा है। कानपुर में विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच गई, जबकि लखनऊ, गोरखपुर, झांसी और मथुरा समेत 30 जिलों में दृश्यता 10 मीटर से भी कम रही। सीजन में पहली बार रात का तापमान 3 डिग्री तक पहुंचा।

मध्य प्रदेश: पचमढ़ी और कल्याणपुर सबसे ठंडे

प्रदेश के उत्तरी हिस्सों के 16 जिलों में कोहरा है। शहडोल का कल्याणपुर और हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में ठंड और तेज होगी।

उत्तराखंड: सीजन की पहली बर्फ

उत्तराखंड के चमोली जिले की नीति घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। पूरा इलाका सफेद चादर में ढक गया। आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। 6 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

जम्मू-कश्मीर: लगातार बर्फबारी

सोनमर्ग, पहलगाम और गुलमर्ग में लगातार बर्फ गिर रही है। कश्मीर घाटी को जम्मू से जोड़ने वाली मुगल रोड और सिंथन टॉप रोड को फिलहाल वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है।

बिहार में कोल्ड-डे का अलर्ट

पटना, समस्तीपुर, बेगूसराय, भागलपुर समेत 10 जिलों में घना कोहरा छाया है। समस्तीपुर में तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे राज्य के 38 जिलों में कोहरा और कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

3 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान

कोहरा अलर्ट

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में घना कोहरा छा सकता है।

बारिश-बर्फबारी के आसार

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के निचले इलाकों में हल्की बारिश, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

शीतलहर का असर

दिल्ली समेत कई राज्यों में शीतलहर का दौर शुरू हो सकता है। राजधानी में तापमान 5 डिग्री से नीचे जाने के आसार हैं।

Related to this topic: