नेहा बोरा ने बांग्लादेश के Gen Z आंदोलन से भारतीय युवाओं को प्रेरणा मिलने की बात कही। वीडियो सामने आने के बाद BJP ने इसे सत्ता परिवर्तन की कोशिश बताया।
बांग्लादेश के Gen Z आंदोलन की तारीफ करने के बाद ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा एक्सपोज हो गई हैं । 14 अक्टूबर को बांग्लादेश के सोशलिस्ट स्टूडेंट्स फ्रंट के छठे राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए जारी वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के युवा आंदोलन ने भारत के युवाओं को रास्ता दिखाया है ।
इस बयान पर BJP ने राहुल गांधी और विपक्ष को निशाना बनाया । पार्टी का आरोप है कि भारत में चल रहे विरोध प्रदर्शनों का मकसद लोकतांत्रिक तरीके से सरकार बदलना नहीं, बल्कि अराजकता के जरिए सत्ता परिवर्तन करना है।
नेहा बोरा ने क्या कहा?
नेहा बोरा ने बांग्लादेश के छात्र आंदोलन को लोकतंत्र और मतदान के अधिकारों से जुड़ा बताया, और भारतीय युवाओं को बरगलाने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि भारत के युवा भी अपने लोकतांत्रिक और चुनावी अधिकारों के लिए चल रहे आंदोलनों से सीख रहे हैं। उन्होंने बांग्लादेश के छात्र संगठनों के साथ एकजुटता जताते हुए बेहतर दक्षिण एशिया बनाने के लिए मिलकर काम करने की उम्मीद भी जताई।
BJP ने राहुल गांधी को क्यों घेरा?
BJP प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने नेहा बोरा के बयान को सत्ता परिवर्तन की मंशा से जोड़ते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। झारखंड BJP के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने भी आरोप लगाया कि विपक्ष अराजकता के जरिए सरकार बदलना चाहता है कर्नाटक BJP नेता सीटी रवि ने कहा कि छात्र आंदोलन को राजनीतिक अस्थिरता का माध्यम नहीं बनना चाहिए।
कांग्रेस ने किया बचाव
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि भारत में सरकार बदलने का रास्ता लोकतांत्रिक ही होगा। उन्होंने BJP पर युवाओं की आवाज दबाने के लिए लोकतंत्र का हवाला देने का आरोप लगाया। यह विवाद ऐसे समय उठा है, जब दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।