Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

Bank Strike News

Bank Strike: सावधान! बैंकों की देशव्यापी हड़ताल, तीन दिन ठप रहेगा काम

अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई आवश्यक कामकाज बाकी है, तो उसे तुरंत निपटा लें। सप्ताह में 5 दिन वर्किंग डे की मांग को लेकर देश भर के बैंक कर्मचारी 11 सितंबर 2026 को एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल करने जा रहे ह


bank strike सावधान बैंकों की देशव्यापी हड़ताल तीन दिन ठप रहेगा काम 

Bank Strike: सावधान! बैंकों की देशव्यापी हड़ताल, तीन दिन ठप रहेगा काम  |

Bank Strike: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई आवश्यक कामकाज बाकी है, तो उसे तुरंत निपटा लें। सप्ताह में 5 दिन वर्किंग डे की मांग को लेकर देश भर के बैंक कर्मचारी 11 सितंबर 2026 को एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल करने जा रहे हैं। शुक्रवार को हड़ताल और उसके बाद शनिवार व रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण लगातार तीन दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं।

सितंबर से अक्टूबर आंदोलन का पूरा शेड्यूल

बैंक कर्मचारियों के संगठन ने सरकार के रुख के विरोध में आंदोलन का खाका तैयार किया है। 11 सितंबर 2026 को 1 दिन की देशव्यापी हड़ताल रहेगी। इसके बाद 12 व 13 सितंबर को साप्ताहिक अवकाश के कारण लगातार 3 दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। वही 28 से 30 सितंबर 2026 को 3 दिनों की लगातार देशव्यापी हड़ताल रहेगी। ध्यान रहे कि सितंबर का आखिरी हफ्ता बैंकों में छमाही क्लोजिंग का समय होता है, ऐसे में इस हड़ताल का असर वित्तीय लेनदेन पर पड़ेगा। तो वही 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। यूनियन का कहना है कि यदि सरकार ने 5-डे वर्किंग सहित अन्य मांगों को पूरा नहीं किया, तो 26 अक्टूबर से देश भर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

9 यूनियनों का मिला समर्थन

सरकार के खिलाफ बैंक कर्मचारियों के 9 संगठन ने इस हड़ताल का ऐलान किया है। UFBU के बैनर तले सभी अधिकारी व कर्मचारी संगठन एकजुट होकर इस आंदोलन में हिस्सा ले रहे हैं।