मां के लिए 9 हजार KM दौड़ चुका मोनू

मां की सेहत के लिए 9 हजार KM दौड़ा बिहार का बेटा, 12 ज्योतिर्लिंगों की है मन्नत; महाकाल के किए दर्शन

बिहार के 20 वर्षीय मोनू ने मां की सेहत के लिए 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का संकल्प लिया। 15 मार्च से शुरू हुई दौड़ में 9 हजार KM से ज्यादा का सफर तय कर उज्जैन पहुंचे।

By : हितेंद्र शर्मा
मां की सेहत के लिए 9 हजार KM दौड़ा बिहार का बेटा, 12 ज्योतिर्लिंगों की है मन्नत; महाकाल के किए दर्शन

उज्जैनः बिहार के 20 वर्षीय मोनू की मां के प्रति प्रेम और भगवान शिव के प्रति आस्था की कहानी इन दिनों चर्चा में है, अपनी मां की सेहत ठीक रहने की मन्नत पूरी करने के लिए मोनू देश के 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पर निकले हैं, खास बात यह है कि वह यह सफर किसी वाहन से नहीं, बल्कि दौड़कर तय कर रहे हैं ।

करीब आठ महीने में 9 हजार किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करने के बाद 5 नवंबर को वह मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन किए। 15 मार्च 2026 को शुरू हुई इस यात्रा में उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर उनका आठवां ज्योतिर्लिंग पड़ाव बताया जा रहा है, मोनू का लक्ष्य देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर अपना संकल्प पूरा करना है।

मां की बीमारी के समय भगवान शिव से मांगी थी मन्नत

मोनू के मुताबिक कुछ साल पहले उनकी मां की तबीयत लगातार खराब रहने लगी थी । लंबे समय तक इलाज कराने के बावजूद कुछ महीनों बाद उनकी सेहत फिर बिगड़ जाती थी, परिवार को बार-बार अस्पताल जाना पड़ता था। मां की हालत देखकर मोनू काफी परेशान रहने लगे थे । उन्हें डर था कि कहीं मां का साथ हमेशा के लिए न छूट जाए।

इसी दौरान मोनू ने अपने गांव से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित बाबा सिद्धेश्वर मंदिर में भगवान शिव से प्रार्थना की । उन्होंने मां की अच्छी सेहत के लिए मन्नत मांगी । मोनू का कहना है कि इसके बाद करीब एक साल तक मां की तबीयत में कोई बड़ी परेशानी नहीं आई।  इसी अनुभव के बाद उन्होंने 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन दौड़कर करने का संकल्प लिया।

झारखंड के बैद्यनाथ धाम से शुरू हुई 9 हजार KM की यात्रा

मोनू ने 15 मार्च 2026 को झारखंड के बाबा बैद्यनाथ धाम से अपनी यात्रा शुरू की थी, इसके बाद वह अलग-अलग राज्यों से गुजरते हुए देश के प्रमुख शिव मंदिरों तक पहुंचे, आठ महीने में उन्होंने 9 हजार किलोमीटर से ज्यादा दूरी दौड़कर तय की है।

अब तक सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने के बाद उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर उन्होंने आठवें ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। उज्जैन पहुंचने से पहले वह इंदौर रोड स्थित शनि मंदिर भी गए और वहां पूजा-अर्चना की।

अभी नौ महीने और जारी रह सकती है यात्रा

मोनू का संकल्प सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना है, उनका अनुमान है कि इस पूरी यात्रा को पूरा करने में अभी करीब नौ महीने और लग सकते हैं । लंबी दूरी, बदलता मौसम, शारीरिक थकान और रास्तों की मुश्किलों के बावजूद वह अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं।

मोनू अपनी यात्रा से जुड़े वीडियो और अपडेट इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा करते रहते हैं सोशल मीडिया पर उनकी कहानी सामने आने के बाद लोग उनके संकल्प और मां के प्रति प्रेम की सराहना कर रहे हैं, कई लोग उन्हें 'कलयुग का श्रवण कुमार' भी कह रहे हैं। 

संबंधित सामग्री

अमित शाह का कांग्रेस पर तीखा हमला: राहुल गांधी को चुनौती-'संसद में आएं या चौराहे पर युवा मोर्चा से करें चर्चा

अमित शाह का कांग्रेस पर तीखा हमला: राहुल गांधी को चुनौती-'संसद में आएं या चौराहे पर युवा मोर्चा से करें चर्चा

करनाल की जनसभा में अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद या चौराहे पर चर्चा की चुनौती दी। उन्होंने एसआईआर, ईवीएम और घुसपैठियों के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा।

Nov 05, 2026
अवैध मदरसों पर कई राज्यों में कार्रवाई, सरकारों की सख्ती से हजारों बच्चों को भविष्य बचा बर्बाद होने से बचा

अवैध मदरसों पर कई राज्यों में कार्रवाई, सरकारों की सख्ती से हजारों बच्चों को भविष्य बचा बर्बाद होने से बचा

यूपी, बंगाल, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बिना मान्यता और नियमों के चल रहे मदरसों पर कार्रवाई। मुरैना और ग्वालियर में भी बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा से जुड़े मामले सामने आए।

Nov 05, 2026
Teacher Exam Date Change: छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षक पदों की परीक्षा तारीखें बदलीं, इस दिन से यहां तक 3 एग्जाम

Teacher Exam Date Change: छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षक पदों की परीक्षा तारीखें बदलीं, इस दिन से यहां तक 3 एग्जाम

छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षक पदों की भर्ती का नया कार्यक्रम जारी हुआ। व्याख्याता परीक्षा 29 नवंबर, सहायक शिक्षक 6 दिसंबर और शिक्षक भर्ती परीक्षा 20 दिसंबर को होगी।

Nov 05, 2026
CG Dhan Purchase Token: छत्तीसगढ़ में धान बेचना है तो 10 नवंबर से मोबाइल पर बनवाएं टोकन, 15 को शुरू होगी खरीदी

CG Dhan Purchase Token: छत्तीसगढ़ में धान बेचना है तो 10 नवंबर से मोबाइल पर बनवाएं टोकन, 15 को शुरू होगी खरीदी

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी, लेकिन किसानों को 10 नवंबर से ही तुहर टोकन एप पर टोकन मिलने लगेंगे। पंजीयन के लिए आधार ओटीपी जरूरी रहेगा।

Nov 05, 2026
राहुल गांधी की रैली में नहीं पहुंचे तो गिरी गाज, 7 राज्यों के 200 से अधिक पदाधिकारियों को किया निलंबित

राहुल गांधी की रैली में नहीं पहुंचे तो गिरी गाज, 7 राज्यों के 200 से अधिक पदाधिकारियों को किया निलंबित

दिल्ली में राहुल गांधी की रैली में शामिल नहीं होने पर युवा कांग्रेस ने 215 पदाधिकारियों को निलंबित किया। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 60 नेताओं पर कार्रवाई हुई।

Nov 05, 2026