Breaking News
  • Twisha Sharma Case: CBI ने पूर्व जज सास गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार किया
  • BJP ने 4 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए। दिल्ली की कमान केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को सौंपी
  • केरलम में ED टीम पर हमले के बाद आठ गिरफ्तार, पूर्व CM विजयन के आवास पर छापेमारी के बाद मचा था बवाल
  • छिंदवाड़ा में 4 किशोर डूबे, 2 के शव बरामद: बर्थडे मनाने गए 2 दोस्त तालाब में डूबे
  • राजस्थान-MP समेत 15 राज्यों में कल से गर्मी से राहत: अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट
  • ISRO को बड़ी सफलता: चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के नीचे बर्फ के मिले संकेत
  • मद्रास हाईकोर्ट की टिप्पणी 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार है, जज पवित्र गाय जैसे नहीं'

होम > देश

Karnataka Political Crisis: Siddaramaiah May Resig

सिद्धारमैया के पैर छूकर मिले डीके शिवकुमार, आज हो सकता है सत्ता परिवर्तन

कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की अटकलें तेज हैं, डीके शिवकुमार को नया सीएम बनाए जाने की संभावना।


सिद्धारमैया के पैर छूकर मिले डीके शिवकुमार आज हो सकता है सत्ता परिवर्तन

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई हैं। डिप्टी सीएम D. K. शिवकुमार ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से मुलाकात कर उनके पैर छुए और गले मिले। माना जा रहा है कि सिद्धारमैया आज इस्तीफा दे सकते हैं।

ब्रेकफास्ट मीटिंग में दिखी सियासी गर्माहट

बेंगलुरु स्थित सीएम आवास पर मंत्रियों के साथ हुई ब्रेकफास्ट मीटिंग में डीके शिवकुमार भी पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आत्मीय मुलाकात देखने को मिली। सूत्रों के मुताबिक, सिद्धारमैया ने राज्यपाल थावर चंद गलहोत से मुलाकात का समय मांगा था, लेकिन राज्यपाल फिलहाल बेंगलुरु से बाहर हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा राजभवन कार्यालय को सौंप सकते हैं।

डीके शिवकुमार बन सकते हैं नए मुख्यमंत्री

कांग्रेस विधायक अशोक पत्तन के अनुसार, डीके शिवकुमार को नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल में भी बड़ा फेरबदल संभव है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट में 15 से 20 नए मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। वहीं कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी Randeep Surjewala भी बेंगलुरु पहुंच चुके हैं।

क्यों बदला जा रहा है मुख्यमंत्री?

कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के पीछे तीन प्रमुख वजहें मानी जा रही हैं, 2023 में सरकार बनने के समय ढाई-ढाई साल के रोटेशन फॉर्मूले की चर्चा, सिद्धारमैया सरकार पर लगे भ्रष्टाचार और घोटालों के आरोप, एंटी-इंकम्बेंसी कम करने की रणनीति

बड़े फेरबदल की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, 35 मंत्रियों में से करीब 25 मंत्रियों को बदला जा सकता है। साथ ही दो डिप्टी सीएम बनाए जाने की भी चर्चा है। इनमें एक दलित और दूसरा लिंगायत या ओबीसी समुदाय से हो सकता है।

दिल्ली में हुई थी लंबी बैठक

26 मई को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge और Rahul Gandhi के साथ सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की करीब छह घंटे बैठक हुई थी। इसके बाद से ही सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई थीं।

Related to this topic: