Breaking News
  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा - कहीं भी नमाज करना धार्मिक अधिकार नहीं
  • चारधाम यात्रा 2026- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू:घर बैठे कर सकते हैं आवेदन
  • वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट असम में क्रैश:जोरहाट से 60 किमी दूर हादसा
  • दिल्ली के LG बदले, तरनजीत सिंह संधू को मिली कमान, लद्दाख भेजे गए वीके सक्सेना
  • आर एन रवि पश्चिम बंगाल के नए गवर्नर, लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (रिटायर्ड) बिहार के गवर्नर
  • अमेरिका की रूस को छूट, कहा- 30 दिन तक भारत को बेच सकते हो तेल

होम > देश

ईरान हालात पर भारतीयों को MEA की सलाह

ईरान छोड़ दें ... इंडियन को MEA की सलाह, अटैक की तैयारी में अमेरिका?

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने छात्रों, व्यापारियों व पर्यटकों समेत सभी भारतीयों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी है और हेल्पलाइन जारी की है।


ईरान छोड़ दें  इंडियन को mea की सलाह अटैक की तैयारी में अमेरिका

India Iran War Tension |

नई दिल्लीः मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच मिलिट्री तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच तेहरान से आई एक ताजा एडवाइजरी ने वहां रह रहे भारतीयों की चिंता बढ़ा दी है। 23 फरवरी को जारी संदेश में भारतीय दूतावास ने साफ कहा है कि मौजूदा हालात को देखते हुए भारतीय नागरिक जैसे भी संभव हो, ईरान छोड़ दें। अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव और संभावित हमलों की आशंका के बीच यह सलाह एहतियात के तौर पर दी गई है। 

बढ़ते तनाव के बीच एहतियात

Ministry of External Affairs (एमईए) के निर्देशों के अनुरूप तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने यह एडवाइजरी जारी की है। परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान और यूएस के बीच बढ़ते तनाव ने स्थिति को संवेदनशील बना दिया है। इसी पृष्ठभूमि में भारतीयों से तुरंत सुरक्षित विकल्प तलाशने को कहा गया है।

किन लोगों को दी गई सलाह

दूतावास ने विशेष रूप से छात्रों, तीर्थयात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों से अपील की है कि वे कमर्शियल फ्लाइट सहित उपलब्ध किसी भी सुरक्षित साधन से ईरान से बाहर निकलें। बदलते हालात को देखते हुए अनावश्यक जोखिम न लेने की हिदायत दी गई है।

दस्तावेज तैयार रखें, संपर्क में रहें

एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि सभी भारतीय अपने यात्रा दस्तावेज और पहचान पत्र तैयार रखें। साथ ही दूतावास के साथ लगातार संपर्क बनाए रखें। जिन लोगों ने अब तक पंजीकरण नहीं कराया है, उनसे आधिकारिक लिंक के जरिए तुरंत रजिस्ट्रेशन कराने को कहा गया है।

विरोध प्रदर्शनों से दूरी की अपील

दूतावास ने नागरिकों को किसी भी प्रकार के प्रदर्शन या भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है। एहतियात के तौर पर स्थिति पर नजर बनाए रखने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

आपात स्थिति में मदद के लिए दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:

+989128109115
+989128109109
+989128109102
+989932179359

भारतीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें।

Related to this topic: