Breaking News
  • देश में आज कई जगह मनाई जा रही रामनवमी, शेयर बजार भी रहेगा बंद
  • अक्षरधाम मंदिर में 108 फीट ऊंची नीलकंठ वर्णी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
  • पीएम मोदी फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, ट्रंप छूटे पीछे
  • भारत के लिए ईरान ने खोला होर्मुज, निर्बाध आ जा सकेंगे जहाज
  • आंध्र प्रदेश में बड़ी दुर्घटना: लॉरी से टकराई बस, आग में जिंदा जले आठ लोग
  • 48 साल बाद जगन्नाथ मंदिर के रत्नों की गिनती शुरू: जेमोलॉजिस्ट, बैंक अफसर मौजूद रहे
  • केंद्र से UDAN 2.0 योजना को मंजूरी, 100 एयरपोर्ट बनेंगे
  • 28 मार्च से IPL का सबसे बड़ा सीजन: 84 मैच खेले जाएंगे, हर टीम 16 मुकाबले खेलेगी

होम > देश

1300 IAS, 605 IPS Vacant; MP 2nd in IPS Shortage

देश में 1300 IAS और 605 IPS पद खाली, IPS की कमी में मध्य प्रदेश दूसरे स्थान पर

देश में 1300 IAS और 605 IPS पद खाली। IPS की कमी में मध्य प्रदेश दूसरे स्थान पर, लोकसभा में सरकार ने दी जानकारी।


देश में 1300 ias और 605 ips पद खाली ips की कमी में मध्य प्रदेश दूसरे स्थान पर

नई दिल्ली: देश में प्रशासनिक और पुलिस सेवाओं में अफसरों की कमी का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। Lok Sabha में केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, देशभर में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 1300 और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 605 पद खाली पड़े हैं।

मध्य प्रदेश में भी बड़ी संख्या में रिक्त पद

आंकड़ों के अनुसार, Madhya Pradesh में IAS के 68 और IPS के 48 पद रिक्त हैं। IPS की कमी के मामले में ओडिशा के बाद मध्य प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है। वहीं, IAS के सबसे अधिक 136 पद AGMUT कैडर में और IPS के 63 पद ओडिशा कैडर में खाली हैं।

कुल स्वीकृत पदों की स्थिति क्या है

सरकार के मुताबिक, देश में अखिल भारतीय सेवाओं के कुल 25 कैडर हैं। इनमें IAS के 6877 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 5577 अधिकारी कार्यरत हैं। वहीं IPS के 5099 स्वीकृत पदों में से 4594 अधिकारी ही फिलहाल सेवा में हैं।यह आंकड़े प्रशासनिक ढांचे में मौजूद कमी को दर्शाते हैं।

सरकार बोली- भर्ती प्रक्रिया जारी

कार्मिक मंत्रालय ने कहा है कि रिक्त पदों को भरना एक निरंतर प्रक्रिया है। Union Public Service Commission (UPSC) के माध्यम से हर साल सिविल सेवा परीक्षा आयोजित कर करीब 180 IAS अधिकारियों की भर्ती की जा रही है। सरकार के अनुसार, आरक्षित वर्ग के पदों में कोई बैकलॉग नहीं है और नियमित भर्ती के जरिए इन रिक्तियों को भरने की कोशिश जारी है।

Related to this topic: