IAF Officer's Wife Alleges Rape, Blackmail And Con

IAF अफसर की पत्नी से रेप, ब्लैकमेल और कन्वर्जन का आरोप; VIDEO में रोते हुए बोली- 'मुझे छोड़ दो'

नागपुर में IAF अधिकारी की पत्नी ने रेप, ब्लैकमेलिंग और कन्वर्जन का आरोप लगाया है। मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

By : स्वदेश डेस्क
IAF अफसर की पत्नी से रेप, ब्लैकमेल और कन्वर्जन का आरोप; VIDEO में रोते हुए बोली- 'मुझे छोड़ दो'

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में भारतीय वायुसेना (IAF) के एक अधिकारी की पत्नी से कथित रेप, ब्लैकमेलिंग और कन्वर्जन के आरोपों से जुड़ा मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पीड़िता आरोपी से खुद को छोड़ने की गुहार लगाती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच और तेज हो गई है।

VIDEO में क्या दिखा?

सामने आए वीडियो में मुख्य आरोपी अय्याज मदारे महिला के दोनों हाथ पकड़े बैठा नजर आता है। आरोप है कि वह कुछ धार्मिक मंत्र पढ़ते हुए महिला के चेहरे पर बार-बार फूंक मार रहा था। वीडियो में महिला रोते हुए खुद को छुड़ाने की कोशिश करती दिखाई देती है और बार-बार "मुझे छोड़ दो" तथा "मुझे जाने दो" कहती सुनाई देती है।

प्रॉपर्टी डील के बहाने हुई पहचान

24 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति भारतीय वायुसेना में अधिकारी हैं और वर्तमान में दूसरे शहर में तैनात हैं। महिला प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़ी हुई है। शिकायत के मुताबिक, फरवरी 2025 में उसका पूर्व सहपाठी अय्याज मदारे प्लॉट खरीदने के बहाने संपर्क में आया। आरोप है कि बाद में उसने महिला को एक होटल में बुलाया, जहां नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो रिकॉर्ड किए गए।

वीडियो दिखाकर 4 लाख रुपये वसूलने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरों के जरिए उसे लगातार ब्लैकमेल किया। इसी दबाव में उससे करीब 4 लाख रुपये भी वसूले गए। जांच एजेंसियां अब कथित वित्तीय लेनदेन और ब्लैकमेलिंग नेटवर्क की भी जांच कर रही हैं।

कन्वर्जन कराने का भी आरोप

महिला ने आरोप लगाया है कि 31 मई को उसे नागपुर के समीप कलमेश्वर क्षेत्र ले जाया गया, जहां कुछ धार्मिक प्रक्रियाएं कराई गईं और उससे ‘कबूल है’ कहलवाया गया। शिकायत में दावा किया गया है कि इस पूरी प्रक्रिया में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया क्षेत्र से जुड़े एक मौलाना की भी भूमिका रही।

दो आरोपी गिरफ्तार, मौलाना की तलाश जारी

नागपुर पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी अय्याज मदारे और उसके सहयोगी अमीन शेख को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कथित कन्वर्जन प्रक्रिया से जुड़े मौलाना की तलाश जारी है। पुलिस की एक टीम मध्य प्रदेश भेजी गई है, जहां संभावित ठिकानों पर जांच की जा रही है। 

 गंभीर धाराओं में केस दर्ज

आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रेप,यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली, कथित कन्वर्जन, महाराष्ट्र अंधश्रद्धा एवं काला जादू विरोधी कानून सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए हैं और उनकी फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। जांच एजेंसियां वीडियो की प्रामाणिकता, डिजिटल साक्ष्यों, वित्तीय लेनदेन और कथित कन्वर्जन से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं। 

संबंधित सामग्री

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए भारतीय जहाजों को विशेष छूट दी है। भारत से दवाइयों की जरूरत को इसकी बड़ी वजह बताया गया है। चीन, इराक और कतर को भी राहत मिली है।

Nov 04, 2026
Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने 12 नवंबर तक रिमांड पर भेजा है। एजेंसी उसे दिल्ली ले जाकर हवाला और संरक्षण का राज खंगालेगी।

Nov 04, 2026
Shahdol BUS Accident: शहडोल रीवा मार्ग पर खड़े माल वाहन से टकराई बस, सवार यात्रियों में 10 की हालत गंभीर

Shahdol BUS Accident: शहडोल रीवा मार्ग पर खड़े माल वाहन से टकराई बस, सवार यात्रियों में 10 की हालत गंभीर

शहडोल जिले के ब्यौहारी में यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े माल वाहन में पीछे से जा घुसी। हादसे में स्कूली बच्चे समेत करीब 30 लोग घायल हुए। वहीं, 10 की हालत गंभीर है।

Nov 04, 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

हनुमान अंश फिल्म में गाने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। सितंबर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका भरोसा दिया था।

Nov 04, 2026
Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026