Breaking News
  • अमेरिकी कर्मचारियों को सुरक्षा कारणों से ओमान छोड़ने का आदेश
  • मिडिल ईस्ट तनाव के कारण अप्रैल में बहरीन और सऊदी F1 रेस नहीं होंगी
  • कोलकाता झड़प के बाद BJP ने शशि पांजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
  • एअर इंडिया एक्सप्रेस ने UAE के लिए सभी उड़ानें रद्द कीं
  • बुछार में ऑपरेशन DIGGI-2 जारी, उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर
  • मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से आंधी और बारिश का असर
  • चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस: बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी में चुनाव का ऐलान

होम > देश

Bomb threat to 32 schools in Gujarat, panic ensues

गुजरात के 32 स्कूलों में बम की धमकी: ईमेल में लिखा -बस उड़ा देंगे, पैरेंट्स बच्चे लेकर लौटे

वडोदरा और अहमदाबाद के 32 स्कूलों को ईमेल से बम धमकी। स्कूल खाली कराए गए, बम स्क्वॉड जांच में जुटा, साइबर क्राइम केस दर्ज।


गुजरात के 32 स्कूलों में बम की धमकी ईमेल में लिखा -बस उड़ा देंगे  पैरेंट्स बच्चे लेकर लौटे

गांधीनगर। गुजरात में सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब वडोदरा और अहमदाबाद के कुल 32 स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरे मेल में भड़काऊ और देशविरोधी बातें लिखी गईं। जैसे ही स्कूल प्रशासन को सूचना मिली, तुरंत पुलिस को खबर दी गई और एहतियातन बच्चों को घर भेजना शुरू कर दिया गया।

किन शहरों के स्कूल निशाने पर?

धमकी वाले ईमेल वडोदरा के 17 और अहमदाबाद के 15 स्कूलों को भेजे गए। इनमें वडोदरा 17 स्कूल, अहमदाबाद के 15 स्कूल हैं। जानकारी मिलते ही कई पैरेंट्स खुद स्कूल पहुंच गए। कुछ अभिभावकों का कहना है कि उन्हें बाहर इंतजार कराया गया, जिससे घबराहट और बढ़ गई।

height=548

ईमेल में क्या लिखा था?

ईमेल में कथित तौर पर लिखा गया कि “बस को उड़ा देंगे”, “गुजरात खालिस्तान बन जाएगा” और “हिंदुस्तान टुकड़ों में बंट जाएगा।” ईमेल की भाषा बेहद भड़काऊ थी। हालांकि पुलिस ने फिलहाल ईमेल की पूरी डिटेल सार्वजनिक नहीं की है। वडोदरा पुलिस के पुलिस कमिश्नर नरसिम्हा कुमार ने बताया कि टीचर्स और छात्रों को सुरक्षित घर भेज दिया गया है। 9 स्कूलों में जांच पूरी हो चुकी है, जबकि बाकी में सर्च ऑपरेशन जारी है। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ईमेल किस आईडी से और किस लोकेशन से भेजा गया। डिजिटल ट्रेसिंग और आईपी एड्रेस की जांच की जा रही है।

स्कूल खाली, बम स्क्वॉड जांच में जुटा

सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गया। स्कूल परिसरों, क्लासरूम, पार्किंग एरिया और स्कूल बसों की सघन तलाशी ली जा रही है। सभी स्कूलों को एहतियातन खाली करा लिया गया है। वडोदरा के उर्मी स्कूल के छात्रावास को भी खाली कराया गया है।  अब तक की जांच में किसी भी स्कूल से विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि प्रशासन कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं है। शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्कूल प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।