नशे का प्रभाव : ओवरडोज से कबड्डी खिलाड़ी की मौत, विपक्ष ने सरकार को घेरा

नशे का प्रभाव : ओवरडोज से कबड्डी खिलाड़ी की मौत, विपक्ष ने सरकार को घेरा

ग्रामीणों व परिजनों के अनुसार कुछ समय से वह नशे की गिरफ्त में आने के कारण कबड्डी से मुंह मोड़ चुका था।

By : Swadesh Digital
नशे का प्रभाव : ओवरडोज से कबड्डी खिलाड़ी की मौत, विपक्ष ने सरकार को घेरा

चंडीगढ़। पंजाब राज्य के जिला फिरोजपुर में नशे की ओवरडोज के कारण एक कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गई। पंजाब में पिछले पांच दिनों के भीतर नशे के कारण पांच नौजवानों की मौत से प्रदेश की अमरिंदर सरकार कठघरे में आ गई है और विपक्ष ने फिर से ड्रग्स के मुद्दे पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।

फिरोजपुर जिले के गांव आरिफ निवासी सतनाम सिंह कबड्डी खिलाड़ी था। वह राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी खेल चुका है। ग्रामीणों व परिजनों के अनुसार कुछ समय से वह नशे की गिरफ्त में आने के कारण कबड्डी से मुंह मोड़ चुका था। सतनाम सिंह ने बीती रात भी नशे का इंजेक्शन लगाया और ओवरडोज के कारण उसकी मौत हो गई।पिछले पांच दिनों में नशे की ओवरडोज के कारण पांच नौजवानों की मौत हो चुकी है। इससे पहले गुरुवार को अमृतसर के छेहरटा इलाके में नशे की ओवरडोज के कारण करण सिंह व हरप्रीत सिंह नामक दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों के शव के पास इंजेक्शन भी बरामद हुए। फरीदकोट जिले के कोटकपूरा क्षेत्र में भी कुलविंदर सिंह नामक नौजवान नशे की लत का शिकार होकर मौत के मुंह में चला गया।

पंजाब के सीमावर्ती जिला तरनतारन के गांव एमां खुर्द में रविवार की शाम उस समय सनसनी फैल गई जब तीन नौजवान संदिग्ध हालत में नशे के टीकों के साथ मिले। ग्रामीणों ने तीनों नौजवानों को अस्पताल पहुंचाया जहां एक नौजवान की मौत हो गई। मृतक गुरजंट सिंह के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह घर से किसी काम के लिए गया था लेकिन जब काफी देर तक नहीं लौटा तो तलाश शुरू करने पर वह अचेत अवस्था में मिला। गुरजंट सिंह की दोनों बाहों पर टीके के निशान लगे थे और उसकी जेब से पुलिस ने इंजेक्शन भी बरामद किए।पंजाब में नशे के कारण पांच दिन में पांच नौजवानों की मौत के बाद विपक्ष फिर से आक्रामक हो गया है।

विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने आज यहां दावा किया कि पंजाब में ड्रग्स माफिया पहले के मुकाबले अधिक सक्रियता के साथ अपना काम कर रहा है। आज पंजाब में नशा तस्करी को लेकर लगातार वीडियो वायरल हो रहे हैं और सरकार कुछ नहीं कर रही है। खैहरा ने कहा कि पांच दिन में पांच नौजवानों की मौत ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, सरकार को इसका जवाब देना होगा।

संबंधित सामग्री

26 नवंबर को संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र होगा आयोजित, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

26 नवंबर को संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र होगा आयोजित, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस पर विधानसभा के विशेष सत्र की घोषणा की। उन्होंने पंजाब में भाजपा सरकार बनने का दावा करते हुए कांग्रेस और आप पर हमला बोला।

Nov 03, 2026
पंजाब के उद्योगपतियों ने की CM सैनी से मुलाकात, हरियाणा में निवेश का न्योता, सिंगल विंडो से मिलेंगी मंजूरियाँ

पंजाब के उद्योगपतियों ने की CM सैनी से मुलाकात, हरियाणा में निवेश का न्योता, सिंगल विंडो से मिलेंगी मंजूरियाँ

हरियाणा निवास में पंजाब के उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम नायब सैनी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने निवेश का न्योता दिया और सिंगल विंडो सिस्टम से सभी जरूरी मंजूरियां देने की बात कही।

Nov 02, 2026
राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, पूरी जिंदगी मॉक पार्लियामेंट में रहिए: अमित शाह, पंजाब में NDA सरकार बनाएंगे

राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, पूरी जिंदगी मॉक पार्लियामेंट में रहिए: अमित शाह, पंजाब में NDA सरकार बनाएंगे

चंडीगढ़ में अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने का उनका सपना पूरा नहीं होगा। 1984 के सिख विरोधी दंगों और दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली पर भी सवाल उठाए।

Nov 01, 2026
पंजाब में AAP के 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, अमित शाह की रैली में BJP में शामिल होने की चर्चा

पंजाब में AAP के 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, अमित शाह की रैली में BJP में शामिल होने की चर्चा

पंजाब में चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा ने AAP छोड़ दी है। दोनों के अमित शाह की चंडीगढ़ रैली में BJP में शामिल होने की चर्चा है।

Nov 01, 2026
युवाओं को लक्ष्य छोटा नहीं, बल्कि उसकी रोज तैयारी करनी चाहिए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

युवाओं को लक्ष्य छोटा नहीं, बल्कि उसकी रोज तैयारी करनी चाहिए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के बागोवाल में युवाओं से नशे से दूर रहकर बड़े लक्ष्य की रोज तैयारी करने का आह्वान किया। रवि इन्द्र सिंह बलाचौर ने साथियों संग भाजपा ज्वाइन की।

Oct 31, 2026