Breaking News
  • पीएम मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु और IIM का उद्घाटन किया
  • IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे
  • UP STF लखनऊ ने 4 तस्करों को अरेस्ट कर 92 लाख का गांजा जब्त किया
  • गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी
  • सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले
  • केरल के सबरीमला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

होम > देश

कच्छ में बस और ट्रक की टक्कर, 7 की दर्दनाक मौत

कच्छ में बस और ट्रक की टक्कर, 7 की दर्दनाक मौत

कच्छ में बस और ट्रक की टक्कर 7 की दर्दनाक मौत

Kutch Road Accident : कच्छ। गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में मौके पर सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार यहां एक निजी बस और ट्रक की टक्कर हो गई, बस में 40 यात्री सवार थे। 

जानकारी के अनुसार, यह हादसा कच्छ के केरा मुंद्रा रोड पर हुआ है। हादसे के बाद बस में सवार 40 लोगों में से 7 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल यात्री बीच सड़क पर ही कराह रहे हैं। टक्कर इतनी भयंकर थी कि हदासे के बाद बस पूरी तरह से कबाड़ में तब्दील हो गई है। हादसे के बाद घटनास्थल की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें लोगों के शव सड़क पर बिखरे नजर आ रहे हैं।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस का कहना है कि, मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। हादसे के बाद सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी। घटनास्थल पर पहुंचते ही पुलिस-प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को तुरंत इलाज के लिए भेज दिया।


Related to this topic: