Breaking News
  • मथुरा में गौ रक्षक की मौत पर बवाल, लाठीचार्ज: पुलिस पर पथराव, कई घायल
  • झांसी में आकाशीय बिजली गिरने से बारुद फैक्ट्री में विस्फोट: एक की मौत, 10Km दूर तक सुनाई दिया धमाका
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जयपुर में नामी उद्योगपतियों के साथ एमपी में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे
  • बंगाल-ओडिशा में आज आंधी-बारिश, MP-राजस्थान में ओले गिरे; यूपी-बिहार में बिजली गिरने से 7 मौतें

होम > देश

विधानसभा चुनावों की तैयारियाँ तेज

5 राज्यों में चुनावी हलचल तेज, BJP की नई लिस्ट जारी; केरल CM का राहुल गांधी पर हमला

देश में 5 विधानसभाओं पर वोट से पहले राजनीतिक सियासत गर्माई हुई है, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राहुल गांधी पर हमला बोला, BJP ने की नई लिस्ट जारी..


5 राज्यों में चुनावी हलचल तेज bjp की नई लिस्ट जारी केरल cm का राहुल गांधी पर हमला

देश में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। चुनाव से पहले जहां एक ओर पार्टियां उम्मीदवारों की घोषणा में जुटी हैं, वहीं दूसरी ओर नेताओं के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है।

राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कांग्रेस और उसके नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस को BJP की “बी-टीम” बताते हुए कहा कि राहुल गांधी को राजनीतिक हालात समझने में परेशानी होती है। विजयन का यह बयान राहुल गांधी के उस आरोप के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्रीय एजेंसियां अन्य विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करती हैं, लेकिन केरल के मुख्यमंत्री के खिलाफ नहीं।

BJP ने जारी की नई लिस्ट

इधर, भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए केरल, असम और पुडुचेरी के लिए अपने उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है। पार्टी ने पुडुचेरी में 9, केरल में 11 और असम में 2 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।

विपक्षी दलों ने खोला मोर्चा

असम में विपक्षी दलों ने भी BJP के खिलाफ मोर्चा मजबूत किया है। असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा कि इस बार विपक्ष एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा और वोटों का बंटवारा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि गठबंधन मौजूदा सरकार को कड़ी टक्कर देगा।

चुनाव आयोग ने की तैयारी तेज

चुनाव की तैयारियों के बीच भारत निर्वाचन आयोग ने भी अपनी प्रक्रिया तेज कर दी है। आयोग ने असम, केरल और पुडुचेरी में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और VVPAT का पहला रैंडमाइजेशन पूरा कर लिया है। इसके अलावा गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में होने वाले उपचुनावों के लिए भी यह प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

वहीं, पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से जुड़े मामलों को लेकर चुनाव आयोग ने 19 ट्रिब्यूनल गठित किए हैं, जो SIR के तहत आने वाली अपीलों की सुनवाई करेंगे।

सभी पार्टियों के बीच चुनावी टक्कर

असम में कांग्रेस ने अपने सहयोगी दल रायजोर दल के लिए 11 सीटें छोड़ी हैं और अन्य क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर व्यापक गठबंधन बनाया है। दूसरी ओर NDA के तहत BJP 89 सीटों पर, असम गण परिषद 26 सीटों पर और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट 11 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

SIR के तहत हुआ बड़ा बदलाव

चुनाव आयोग के अनुसार, विशेष पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बाद कई राज्यों में मतदाता सूची में बड़े बदलाव हुए हैं। तमिलनाडु में सबसे ज्यादा करीब 74 लाख नाम हटाए गए हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में 58 लाख, केरल में 8 लाख, असम में 2 लाख और पुडुचेरी में लगभग 77 हजार मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।

5 राज्यों में 824 सीटों के लिए 23 अप्रैल से वोटिंग शुरू हो रही है। जो 9 अप्रैल तक चलेगी। 4 मई को सभी 5 राज्यों में चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Related to this topic: