Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

15 घंटे, 28 ऑर्डर और केवल 763: डिलीवरी पार्टनर की कड़वी हकीकत और अब हड़ताल

15 घंटे, 28 ऑर्डर और केवल 763: डिलीवरी पार्टनर की कड़वी हकीकत और अब हड़ताल

15 घंटे 28 ऑर्डर और केवल 763 डिलीवरी पार्टनर की कड़वी हकीकत और  अब हड़ताल

हमारे स्मार्टफोन पर बस एक क्लिक और सामान हमारे दरवाजे पर। आसान लगता है, लेकिन इसके पीछे जो मेहनत, थकान और जोखिम डिलीवरी पार्टनर्स झेलते हैं, वह अक्सर नजरअंदाज रह जाती है. हाल ही में उत्तराखंड के थापलियाल जी, Blinkit के डिलीवरी पार्टनर का वायरल वीडियो इस कड़वी हकीकत को सामने ला रहा है।

15 घंटे की भागदौड़ और कमाई 763 रु

वीडियो में थापलियाल ने अपनी दिनभर की कमाई का हिसाब खोला। उन्होंने बताया कि सुबह से रात तक 15 घंटे बाइक चलाकर 28 ऑर्डर डिलीवर किए, लेकिन ऐप पर उनका आंकड़ा था केवल 763 रुपये अंतिम ऑर्डर की डिलीवरी के लिए उन्हें मिली राशि मात्र 15.83 थी. सोचिए, 15 घंटे काम करके भी महंगाई के इस दौर में 800 तक नहीं कमाना,ये किसी भी आम परिवार के लिए मुश्किल है.

वायरल वीडियो ने खोला सच

नेटिजन्स ने इसे सस्ते मानव श्रम का शोषण करार दिया. इंस्टाग्राम पर कई लोगों ने Blinkit को टैग कर सवाल किया. जो कर्मचारी पलक झपकते सामान पहुंचाते हैं, उनकी सुरक्षा और जिंदगी की जिम्मेदारी कौन लेगा?. कई ने यह भी कहा कि 10 मिनट डिलीवरी का दबाव और कम वेतन इंसानियत के खिलाफ है. ग्राहकों से अपील की गई कि डिलीवरी पार्टनर्स को टिप जरूर दें, क्योंकि उनकी असली कमाई अक्सर इसी पर निर्भर होती है।

कमाई हर दिन समान नहीं

थापलियाल ने अक्टूबर में एक और वीडियो में बताया कि हर दिन कमाई बुरी नहीं होती. उस दिन 11 घंटे काम करके 32 ऑर्डर पूरे किए और 1,202 रुपये कमाए. पीक सीजन में 1,600 से 2,000 तक की कमाई हो जाती है. कम ऑर्डर या दूरदराज की डिलीवरी में 1,000 रुतक तक भी मुश्किल से कमाना होता है. यह दिखाता है कि गिग इकोनॉमी में मेहनत और अस्थिरता हमेशा साथ रहती है.

एक्सपर्ट की राय

गिग वर्कर्स एसोसिएशन से जुड़े एक्सपर्ट कहते है.सरकार और इस तरह की कंपनियों को वर्कर्स के लिए बेहतर माहौल बनाना चाहिए. डिलीवरी पार्टनर को कर्मचारी का दर्जा दिया जाए. आप इन्हें वर्कर्स नहीं मानेंगे, तब तक कोई फायदा नहीं है. क्योंकि सारे कानून संगठित मजदूरों के लिए लागू होते हैं.