पंजाब में AAP को झटका, एकमात्र लोकसभा सांसद 'रिंकू' भाजपा में शामिल
सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि मैंने जालंधर के लोगों से जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए क्योंकि मेरी पार्टी (आप) ने मेरा समर्थन नहीं किया
स्वदेश डेस्क | 27 March 2024 12:50 PM GMT
X
X
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के एकमात्र सांसद सुशील कुमार रिंकू भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा उन्हें जालंधर से टिकट दे सकती है। उनके साथ जालंधर पश्चिम से विधायक शीतल अंगुराल भी बीजेपी में शामिल हुए।
भाजपा में शामिल होने के बाद सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि मैंने जालंधर के लोगों से जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए क्योंकि मेरी पार्टी (आप) ने मेरा समर्थन नहीं किया। मैं प्रधानमंत्री म नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली से प्रभावित हूं।
बता दें कि रिंकू पिछले साल जालंधर से उपचुनाव जीतकर सांसद बने थे। वह आम आदमी पार्टी के एकमात्र लोकसभा सांसद थे। रिंकू आप से पहले कांग्रेस में थे। उन्होंने 27 अप्रैल, 2023 को आप की सदस्यता ली थी। इसके अगले दिन उन्हें जालंधर से टिकट मिला था।
Updated : 13 April 2024 12:44 PM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire