Breaking News
  • खामेनेई के बेटे मुजतबा नए सुप्रीम लीडर बने: ट्रम्प ने कहा था- मेरे बिना सुप्रीम लीडर न चुनें
  • ईरान जंग से सेंसेक्स 2,300 अंक गिरकर 76,500 पर आया:निफ्टी भी 700 अंक टूटा
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में

होम > यूटिलिटी

#YogaDay2020 : सूर्य नमस्कार करने से मिलेंगे ये 7 फायदे

#YogaDay2020 : सूर्य नमस्कार करने से मिलेंगे ये 7 फायदे


yogaday2020  सूर्य नमस्कार करने से मिलेंगे ये 7 फायदे

नई दिल्ली। कोरोना और सूर्य ग्रहण के बीच आज 6वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर इंडिया-चाइना बॉर्डर पर आईटीबीपी के जवानों से लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तक सभी ने योगासन कर योग दिवस को मनाया। विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल व केंद्रीय मंत्री भी इस योग दिवस पर बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

आज अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योगाभ्यास कर रहे हैं। यहां हम आपको सूर्य नमस्कार के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। यह योगासन 12 मुद्राओं का ऐसा मिश्रण है जो पूरे शरीर का व्यायाम करा देता है। ये 12 योगासन शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करते हैं, जिससे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। सूर्य नमस्कार रोज सुबह जल्दी उठकर करें तो इससे मन शांत और प्रसन्न रहता है। जानें सूर्य नमस्कार के 7 फायदे-

सूर्य नमस्कार के 7 फायदे

-सूर्य नमस्कार करने वाले के फेफड़ों का भी व्यायाम होता है जिससे फेफड़े मजबूत और स्वस्थ्य रहते हैं।

-सूर्य नमस्कार का नियमित अभ्याय करने वाले व्यक्ति का पेट यानी उदर, अमाशय, अग्नाशय आदि को स्वस्थ रखने में सहायता मिलती है।

-सूर्य नमस्कार में शरीर से हर अंग का संपूर्ण व्यायाम हो जाता है। इससे शरीर के हर अंग में रक्त संचार बढ़ जाता है। रक्त प्रवाह सुचारू होने से शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। सूर्य नमस्कार एंटी बैक्टेरियल तत्व को शरीर में बढ़ाता है।

-लॉकडाउन के दौरान अधिकतर लोग घरों में समय व्यतीत कर रहे हैं। ज्यादा कैलोरी वाले खाने के कारण शरीर में वसा बढ़ती है। ऐसे में यदि शरीर से कैलोरी बर्न करनी है तो सूर्य नमस्‍कार सबसे बढ़िया आसन है। इससे शरीर के हर हिस्से पर जोर पड़ता है, जिससे चर्बी कम होने लगती है और शरीर लचीला भी हो जाता है।

-सूर्य नमस्कार सूर्य के सामने खड़े होकर किया जाता है, इससे सूरज की किरणों से हमारे शरीर की हड्डियों में विटामिन-डी की पूर्ति होती है। विटामिन डी मिलने के शरीर में कैल्शियम जल्द अवशोषित होता है और हड्डियां मजबूत होती हैं।

-कोरोना की रोज लगातार खबरें देखने के कारण लोगों में मानसिक तनाव भी बढ़ता जा रहा है। इसमें सूर्य नमस्कार से काफी लाभ होगा। सूर्य नमस्‍कार करने से शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ जाता है। दिमाग की कोशिकाएं भी स्फूरित हो जाती हैं, जिससे मानसिक तनाव कम हो जाता है।

-लोगों में अनिंद्रा की समस्‍या आम हो गई है तो ऐसे मे सूर्य नमस्‍कार जरूर करना चाहिए। सूर्य नमस्कार करते समय कैलोरी बर्न होने से शरीर में थकान भी आती है, इसलिए जब आराम करते हैं तो नींद भी अच्छे से आती है। यदि सूर्य नमस्कार नियमित तौर पर किया जाए तो अनिद्रा की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाती है। अत: कोरोना महामारी के इस संकट के दौर में खुद को स्वस्थ रखने से लिए नियमित सूर्योदय के समय सूर्य नमस्कार करना काफी हितकारी होता है।