आजकल ज्यादातर लोगों में ये समस्या देखी जा रहीं है कि उन्हें कमर और कंधों में काफी ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है l
कंधों और कमर की दिक्कत ज्यादातर उन लोगों मे हो रहीं है जो डेस्क पर लगातार काम करते है l उन्हें रोज लगभग 8 से 9 घंटे तक बैठना पड़ता है l जिसकी वजह से उनके सेहत पर भी इसका असर देखने को मिलता है l इसकी वजह से उन्हें काम में काफी दबाव महसूस होता है और बाद में जिसकी वजह से मेंटल हेल्थ पर भी काफी असर पड़ता है l काफी लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठाने पर मांसपेशियों में खिंचाव होने लगता है l और फिर उन्हें बहुत दिक्कत होती है l जानिये इस समस्या से कैसे करे बचाव l
क्या करे उपाय
हमेशा बैठते समय ये ध्यान रखे कि झुक कर बिल्कुल ना बैठे l अपने कंधों को ढीला और पीठ को सीधा रखे l ऐसी कुर्सी का इस्तेमाल करने जिसमें आपके पैर जमीन से लगे हो l डेस्क पर जब भी काम करने बैठे गर्दन को सीधा रखें l जब कभी आपको 8 से 9 घंटे बैठना हो तो कोशिश करें कि बीच बीच में छोटी छोटी ब्रेक लेते रहे l कुर्सी पर बैठे बैठे ही अपने हाथ- पैर की एक्सरसाइज करते रहे l रोज अपने पीठ और कंधे की स्ट्रेचिंग करते रहे l इससे खून का बहाव सही से बना रहता है l इस बात का विशेष ध्यान रखे कि आप लगातार 8 घंटे बिल्कुल भी ना बैठे l
रोज 30 मिनट जरूर करे एक्सरसाइज
जो भी डेस्क जॉब करता है उसे रोज एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए l कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज जरूर करें l अगर आप घर के बाहर नहीं निकल पा रहे तो घर के अंदर ही करे l कुछ एक्सरसाइज जैसे पुश अप्स, प्लैंक, स्क्वाट्स, जंपिंग जैक और बर्पी एक्सरसाइज आप बड़े आराम से कर सकते है l