Breaking News
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • International Women’s Day Special: भोपाल से बिलासपुर तक दौड़ी ‘नारी शक्ति’ की ट्रेन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में
  • इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धुंआधार बैटिंग, 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 161
  • T20 वर्ल्ड कप फाइनलः न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, भारत की पहले बैटिंग
  • केरल में विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी, 2 लापता
  • 1 से 7 मार्च 2026 के बीच 52,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित रूप से खाड़ी देशों से भारत लौटे
  • इजराइल ने ईरानी तेल ठिकानों पर मिसाइलें गिराईं: 3 डिपो और 30 फ्यूल टैंक तबाह, ईरान ने 5 देशों पर हमले किए

होम > मनोरंजन

सलीम खान को ब्रेन हैमरेज

सलमान खान के पिता सलीम खान को ब्रेन हैमरेज, डॉक्टर बोले – “छोटी सर्जिकल प्रोसीजर हुई, ब्रेन सर्जरी नहीं”

बॉलीवुड के फेमस स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनका डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) से इलाज किया गया है।


सलमान खान के पिता सलीम खान को ब्रेन हैमरेज डॉक्टर बोले – “छोटी सर्जिकल प्रोसीजर हुई ब्रेन सर्जरी नहीं”

बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान को ब्रेन हैमरेज हुआ है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कर, एक छोटी सर्जिकल प्रोसीजर कराई गई। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पार्कर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई ब्रेन सर्जरी नहीं है।

क्या होता है DSA  

आपको बता दें,  DSA एक तरह का हाई-क्वालिटी एक्स-रे है, जिससे नसों में ब्लॉकेज को अधिक स्पष्ट तरीके से देखा जा सकता है। इसे सेरेब्रल एंजियोग्राफी भी कहा जाता है। डॉक्टर पार्कर के अनुसार, सलीम खान को अभी कुछ दिन अस्पताल में निगरानी में रखा जाएगा और फिलहाल डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा।

 

परिवार और फिल्म इंडस्ट्री से पहुंचे करीबी

सलीम खान की तबीयत बिगड़ने के बाद मंगलवार को सलमान खान शूटिंग छोड़कर अस्पताल पहुंचे। उनके साथ संजय दत्त और जावेद अख्तर भी हाल जानने अस्पताल पहुंचे। बेटी अर्पिता खुद अस्पताल आईं और दूसरी बेटी अलवीरा खान दौड़ते हुए अस्पताल पहुंचीं। सलमान खान की मां सलमा खान भी अस्पताल में मौजूद रहीं। 

सलीम खान को मंगलवार सुबह 8:30 बजे इमरजेंसी में भर्ती किया गया। उनके इलाज के लिए डॉ. विनय चव्हाण (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अजीत मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन) और डॉ. बिनीत अहलूवालिया की टीम बनाई गई।

 

हिंदी सिनेमा का अमर स्क्रिप्ट राइटर

सलीम खान का जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ। वे 90 वर्ष के हैं और हिंदी सिनेमा के प्रतिष्ठित स्क्रिप्ट राइटर्स में गिने जाते हैं। उन्होंने एक्टिंग से करियर की शुरुआत की थी और शुरुआती दिनों में ‘प्रिंस सलीमनाम का इस्तेमाल किया। लेकिन अभिनय में सीमित अवसरों के कारण उन्होंने लेखन की ओर रुख किया।

सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ‘सलीम-जावेदके नाम से मशहूर हुई। दोनों ने हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दीं, जैसे जंजीर, दीवार, शोले, डॉन और सीता और गीता। सलीम-जावेद ने फिल्मी कहानियों में मजबूत किरदार और सामाजिक मुद्दे शामिल कर इंडस्ट्री में लेखकों को स्टार की तरह सम्मान दिलाया। वे भारतीय सिनेमा के पहले लेखक माने जाते हैं, जिन्हें स्टार स्टेटस मिला।

 

 

Related to this topic: