Breaking News
  • मानहानि केस: राहुल गांधी की सुल्तानपुर कोर्ट में हुई पेशी, 9 मार्च को अगली सुनवाई
  • असम में गृह मंत्री अमित शाहः भारत-बांग्लादेश सीमा पर वाइब्रेंट विलेज 2.0 लॉन्च
  • नई दिल्ली: AI इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा, हिरासत में लिए गए कुछ कार्यकर्ता
  • शिवाजी जयंती पर हंगामा: कर्नाटक में जुलूस पर पथराव, हैदराबाद में हिंदू-मुस्लिम पक्ष में विवाद
  • मैहर में पुतला दहन के रोकने के दौरान ट्रैफिक थाना प्रभारी झुलसे, ICU में भर्ती
  • AI कंटेंट पर ‘लेबल’ अनिवार्य: 3 घंटे में हटाना होगा डीपफेक, आज से नियम लागू

होम > मनोरंजन

रणवीर सिंह को धमकी

रणवीर सिंह को 10 करोड़ की धमकी: बिश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर हरि बॉक्सर ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से 10 करोड़ की फिरौती मांगी।


रणवीर सिंह को 10 करोड़ की धमकी बिश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इसी बीच उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी एक गंभीर खबर सामने आई है। कथित तौर पर कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से जुड़े सदस्य हरि उर्फ ‘हेरी बॉक्सर’ ने एक्टर से 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया है।

अंतरराष्ट्रीय नंबर से आई धमकी

जानकारी के अनुसार, रणवीर सिंह के मैनेजर विजय सुब्रमण्यम को एक अंतरराष्ट्रीय नंबर (+340) से कॉल और वॉइस नोट भेजा गया था। यह कंट्री कोड वर्जिन आइलैंड्स से जुड़ा माना जाता है। कॉल करने वाले ने खुद को ‘हेरी बॉक्सर’ बताते हुए 10 करोड़ रुपये की मांग की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

जानकारी के अनुसार, वॉइस नोट में कहा गया कि यदि मांग पूरी नहीं की गई तो रणवीर सिंह और उनके परिवार को इसके अंजाम भुगतने होंगे। मैसेज में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी का भी नाम लिया गया और पूरे बॉलीवुड को चेतावनी देने जैसी बातें कही गईं।

पुलिस ने ऐसे की पुष्टि

मुंबई पुलिस को जब इस धमकी की जानकारी मिली, तो वॉइस नोट को सत्यापन (verification) के लिए पंजाब और हरियाणा पुलिस के पास भेजा गया। प्राथमिक जांच में आवाज की पहचान हरि उर्फ हेरी बॉक्सर के रूप में होने की पुष्टि के बाद एफआईआर दर्ज की गई। यह मामला अब मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर देश के सभी एयरपोर्ट और इमिग्रेशन प्वाइंट्स को सतर्क कर दिया है, ताकि वह देश छोड़कर भाग न सके।

सुरक्षा बढ़ाई गई

धमकी मिलने के बाद रणवीर सिंह के आवास की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। साथ ही उन्हें शूटिंग या अन्य कार्यक्रमों के सिलसिले में यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Related to this topic: