Breaking News
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • International Women’s Day Special: भोपाल से बिलासपुर तक दौड़ी ‘नारी शक्ति’ की ट्रेन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में
  • इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धुंआधार बैटिंग, 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 161
  • T20 वर्ल्ड कप फाइनलः न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, भारत की पहले बैटिंग
  • केरल में विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी, 2 लापता
  • 1 से 7 मार्च 2026 के बीच 52,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित रूप से खाड़ी देशों से भारत लौटे
  • इजराइल ने ईरानी तेल ठिकानों पर मिसाइलें गिराईं: 3 डिपो और 30 फ्यूल टैंक तबाह, ईरान ने 5 देशों पर हमले किए

होम > मनोरंजन

राजपाल यादव की सुनवाई आज

राजपाल यादव को मिलेगी जेल या होगी बेल? चेक बाउंस मामले में आज होनी है सुनवाई

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले में दिल्ली की अदालत में आज अहम सुनवाई होगी।


राजपाल यादव को मिलेगी जेल या होगी बेल चेक बाउंस मामले में आज होनी है सुनवाई

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें फिलहाल कम होती नहीं दिख रहीं। चेक बाउंस मामले में उन्हें राहत मिलेगी या सज़ा बरकरार रहेगी, इस पर आज 16 फरवरी को दिल्ली की अदालत में अहम सुनवाई होनी है। परिवार और फैंस की निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि उन्हें तिहाड़ जेल से रिहाई मिल सकती है। 

पत्नी और फैंस को राहत की उम्मीद

राजपाल यादव की पत्नी राधा ने पहले भी भरोसा जताया है कि सच सामने आएगा और उन्हें न्याय मिलेगा। सोशल मीडिया पर भी फैंस लगातार उनके सपोर्ट में पोस्ट कर रहे हैं। 

 

सोनू सूद का ने क्या लिखा? 

सोनू सूद ने भी राजपाल यादव के सपोर्ट में  इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। जिसमें वह लिख रहे है कि आज हमारे भाई राजपाल यादव का बड़ा अहम दिन है। उन्होंने लिखा कि दुआ करता हूं चींजे सही दिशा में आगे बढ़े और उन्हें राहत मिले। क्योंकि वो इसे डिसर्व करते हैं। सोनू ने राजपाल को “रेयर टैलेंट” और “शानदार इंसान” बताते हुए कहा कि वे उनके साथ खड़े हैं और आगे भी रहेंगे।

यह पहली बार नहीं है जब सोनू सूद ने खुलकर उनका साथ दिया हो। इससे पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा था कि राजपाल यादव इंडस्ट्री के गिफ्टेड कलाकार हैं और कभी-कभी मुश्किल वक्त हुनर की कमी नहीं, बल्कि परिस्थितियों की वजह से आता है। माना जा रहा कि वे अपनी फिल्म में राजपाल को काम देने के लिए तैयार हैं।

 

इंडस्ट्री से मिला साथ

इस मुश्किल घड़ी में सिर्फ सोनू सूद ही नहीं, बल्कि कई बड़े सितारे भी उनके समर्थन में सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और डेविड धवन सहित कई कलाकारों ने आर्थिक और नैतिक सहयोग का भरोसा दिया है। भोजपुरी और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भी मदद की पेशकश की है।

राजपाल यादव की पत्नी ने फिल्म जगत से मिल रहे इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इंडस्ट्री ने यह साबित कर दिया है कि मुश्किल समय में कलाकार अकेला नहीं होता।

 

आज का दिन क्यों अहम?

आज होने वाली सुनवाई में अदालत यह तय करेगी कि राजपाल यादव को बेल दी जाएगी या सज़ा बरकरार रहेगी। कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि यदि पक्ष मजबूत दलीलें पेश करता है तो राहत की संभावना बन सकती है। हालांकि अंतिम निर्णय कोर्ट के विवेक पर निर्भर करेगा।

फिलहाल पूरा फिल्म जगत और उनके प्रशंसक इस उम्मीद में हैं कि जल्द ही वे फिर से बड़े पर्दे पर अपनी कॉमिक टाइमिंग और एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतते नजर आएंगे।

 

Related to this topic: