मुंबई। शनिवार को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोका सेरेमनी हुई और फिर उसके बाद शाम को पार्टी भी हुई। पार्टी के दौरान कई स्टार्स के साथ प्रियंका का परिवार भी शामिल था। लेकिन इस पार्टी के बाद से परिणीति की ड्रेस की काफी चर्चा है। दरअसल, परिणीति ने जो ड्रेस पार्टी के दौरान पहनी थी, वही ड्रेस उन्होंने दुबई के एक इवेंट में पहनी थी। सिर्फ इतना ही नहीं परिणीति की इस ड्रेस के जैसी सेम ड्रेस को पिछले दिनों कृति सनन ने भी पहना था। प्रियंका की कजिन बहन परिणीति चोपड़ा ने प्रियंका और निक को बधाई देते हुए लिखा, जब हम छोटे थे तब मीमी दीदी और मैं घर-घर खेला करते थे। हम एक शर्मिली दुल्हन बनते थे और अपने काल्पनिक पति को चाय देते थे। हम प्यार के मैजिक पर विश्वास करते थे और सोचते थे कि कभी हमारे लिए भी कोई परफेक्ट मैन आएगा। आज कुछ काल्पनिक नहीं था और आपके लिए निक से ज्यादा अच्छा कोई नहीं हो सकता। परिणीति ने आगे लिखा, जैसा कि मैंने कहा था कि किसी इंसान को जज करने के 2 तरीके हैं। एक उनके साथ घूमकर, दूसरा उनके साथ खाकर। निक मैंने तुम्हारे साथ दोनों काम किए हैं। तो इसलिए मुझे लगता है कि तुम प्रियंका के लिए परफेक्ट हो। उन्हें हमेशा प्यार करना क्योंकि वो तुम्हें पागलों की तरह प्यार करती हैं। हमेशा उनको प्रोटेक्ट भी करना क्योंकि वो स्ट्रॉंग है, लेकिन अंदर से बहुत सॉफ्ट है। मैं तुम दोनों को बहुत प्यार करती हूं और हमेशा तुम्हें खुशियां मिलें। हैप्पी रोका और फ्यूचर शादी।
प्रियंका की सगाई में एक साल पुरानी ड्रेस पहनकर पहुंचीं परिणीति
Swadesh Digital | 20 Aug 2018 6:52 AM GMT
X
X
Updated : 2018-08-20T17:59:03+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire