मुंबई। देश के स्वतंत्रता संग्राम में सौ साल पहले आज के ही दिन पंजाब के जलियांवाला बाग में जमा हुए लोगों पर अंग्रेजों की पुलिस द्वारा निर्ममता से की गई गोलीबारी ने सबको हिला कर रख दिया था। इस कांड की सौ वीं बरसी के मौके पर देश जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। बालीवुड के सितारे भी पीछे नहीं है। सोशल मीडिया पर सितारों ने अमर शहीदों को याद करते हुए पोस्ट लिखी। अमिताभ बच्चन इन सितारों में प्रमुख रहे। बच्चन ने अपनी पोस्ट में लिखा कि देश हमेशा शहीदों का ऋणी रहेगा। अक्षय कुमार ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उस भयावह कांड ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया था और हमारे शहीदों ने जान देकर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था, जिसे कोई भूल नहीं सकता। ऋचा चड्ढा, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, अजय देवगन, वरुण धवन, अर्जुन कपूर, स्वरा भास्कर, दिया मिर्जा, जूही चावला ने भी अपनी पोस्ट में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। देश आज ही रामनवमी का पर्व भी मना रहा है। बालीवुड सितारों ने लोगों को रामनवमी के लिए भी बधाई संदेश दिए। अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, अजय देवगन, अनिल कपूर, कपिल शर्मा जैसे सितारों ने सोशल मीडिया पर देशवासियों को रामनवमी के लिए बधाई संदेश दिए।
जलियांवाला बाग कांड की सदी और राम नवमी पर सितारों के संदेश
Swadesh Digital | 13 April 2019 12:33 PM GMT
X
X
Updated : 13 April 2019 12:33 PM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire