Home > मनोरंजन > मलाइका और अर्जुन जल्द बंधने वाले है विवाह के बंधन में

मलाइका और अर्जुन जल्द बंधने वाले है विवाह के बंधन में

मलाइका और अर्जुन जल्द बंधने वाले है विवाह के बंधन में
X

मुंबई। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता किसी से छिपा हुआ नहीं है। जहां दोनों के अफेयर की खबरें आए दिन आती रहती हैं, वहीं अब कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही ये दोनों विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। खबरों की मानें तो दोनों की शादी की तारीख भी तय हो चुकी है और दोनों अप्रैल 2019 में विवाह के ​बंधन में बंध जाएंगे। अर्जुन और मलाइका क्रिश्चियन रिवाज से शादी कर सकते हैं।

हम आपको बता दें कि इस शादी में घर वाले और कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे। आपको बता दें कि इस बारे में अभी तक मलाइका अरोड़ा या अर्जुन कपूर में से किसी ने भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में इन दोनों की शादी की खबरों में कितनी सच्चाई है ये कहा नहीं जा सकता है।

गौरतलब है कि ​जबसे मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से तलाक लिया है तभी से उनके और अर्जुन कपूर के बीच नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं और दोनों अधिकतर एक साथ नजर आते हैं। यहां तक की दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करते रहते हैं और जिस तरह से दोनों एक दूजे के साथ डिनर और लंच डेट पर दिखते हैं, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे जल्द ही विवाह के बंधन में बंध सकते हैं।

Updated : 3 March 2019 1:19 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top