स्वदेश वेब डेस्क। ऐसा कहा जा रहा है कि दिशा को सलमान के अपोजिट किक-2 में कास्ट किया गया है। दिशा के लिए भारत एक बड़ा प्रोजेक्ट है। इसमें वह अपने स्टंट सीन भी खुद कर रही हैं। वर्ष 2014 में प्रदर्शित साजिद नाडियाडवाला निर्मित-निर्देशित किक में सलमान खान के अपोजिट जैकलीन फर्नांडीस ने काम किया था।
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी सुपरहिट फिल्म किक के सीक्वल में सलमान खान के अपोजिट काम करती नजर आ सकती है। दिशा पाटनी ने वर्ष 2016 में प्रदर्शित एम.एस. धोनी दि अनटोल्ड स्टोरी के साथ बॉलीवुड में अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली। इसके बाद दिशा ने फिल्म बागी-2 में काम किया। वह इन दिनों सलमान खान के साथ फिल्म भारत में काम कर रही हैं।
Updated : 19 Jan 2019 5:24 PM GMT
Next Story