Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > मनोरंजन

Sourav Hosts Bigg Boss Bangla

क्रिकेट के मैदान से अब टीवी के पर्दे पर सौरव गांगुली; 'दादा' करेंगे Bigg Boss Bangla की मेजबानी

बिग बॉस बांग्ला नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है। सौरव गांगुली पहली बार रियलिटी शो होस्ट करेंगे और 125 करोड़ की डील चर्चा में है।


क्रिकेट के मैदान से अब टीवी के पर्दे पर सौरव गांगुली दादा करेंगे bigg boss bangla की मेजबानी

Entertainment News |

मनोरंजन जगत में एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। चर्चा है कि सौरव गांगुली अब क्रिकेट के मैदान के बाद टीवी स्क्रीन पर नई भूमिका में नजर आने वाले हैं। करीब दस साल बाद लौट रहे बिग बॉस बांग्ला के नए सीजन की कमान पूर्व भारतीय कप्तान संभालेंगे। इस खबर के सामने आने के बाद शो को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

दरअसल, मेकर्स ने नए सीजन का पहला प्रोमो जारी कर दिया है जिसमें सौरव गांगुली को होस्ट के तौर पर पेश किया गया है। हालांकि उनकी फीस को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन रिपोर्ट्स में 125 करोड़ रुपये के करार की बात कही जा रही है।

दस साल बाद बंगाली दर्शकों के बीच लौटेगा शो

बिग बॉस बांग्ला लंबे अंतराल के बाद तीसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। शो के पहले दो सीजन को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और अब नए सीजन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। इस बार शो की सबसे बड़ी वजह इसका नया चेहरा है। क्रिकेट जगत में कप्तानी और आक्रामक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले सौरव गांगुली अब मनोरंजन की दुनिया में अपनी नई पारी शुरू करेंगे।

सौरव गांगुली की होस्टिंग डेब्यू पर नजरें

बता दें कि सौरव गांगुली ने इससे पहले किसी बड़े रियलिटी शो की मेजबानी नहीं की है। ऐसे में बिग बॉस बांग्ला उनके लिए टीवी होस्ट के रूप में पहली बड़ी शुरुआत होगी। मेकर्स ने जारी किए गए प्रोमो में सौरव को खास अंदाज में दिखाया है। वीडियो की शुरुआत बाघ की झलक से होती है जिसके बाद सूट-बूट में सौरव गांगुली की एंट्री दिखाई गई है। प्रोमो में उनका आत्मविश्वास और स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।

125 करोड़ की डील की चर्चा

रिपोर्ट्स के मुताबिक सौरव गांगुली और स्टार जलसा के बीच करीब 125 करोड़ रुपये के करार की चर्चा है। अगर यह आंकड़ा सही साबित होता है तो यह भारतीय टेलीविजन के बड़े होस्टिंग कॉन्ट्रैक्ट्स में शामिल हो सकता है। हालांकि इस रकम को लेकर चैनल या सौरव गांगुली की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल यह खबर मनोरंजन जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है।

सितंबर से शुरू होगा नया सीजन

बांग्ला में बिग बॉस का नया सीजन सितंबर में प्रसारित होने की जानकारी दी गई है। हालांकि अभी शो की लॉन्च डेट और कंटेस्टेंट्स की सूची जारी नहीं की गई है। आने वाले दिनों में शो में शामिल होने वाले प्रतिभागियों और प्रीमियर से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आने की उम्मीद है। वहीं, सौरव गांगुली अपनी बायोपिक को लेकर भी चर्चा में हैं जिसमें अभिनेता राजकुमार राव उनके किरदार में नजर आएंगे।

Related to this topic: