Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > मनोरंजन

क्या इस वजह से छोड़ी अक्षय ने दृश्यम 3: क्या बढ़ाई फीस या लुक में चाहते थे कुछ बदलाव

क्या इस वजह से छोड़ी अक्षय ने दृश्यम 3: क्या बढ़ाई फीस या लुक में चाहते थे कुछ बदलाव

खबर है कि एक्टर धुरंधर की सफलता के बाद दृश्यम 3 से अलग हो गए हैं।

क्या इस वजह से छोड़ी अक्षय ने दृश्यम 3 क्या बढ़ाई फीस या लुक में चाहते थे कुछ बदलाव

धुरंधरश इस समय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म ने 19 दिनों के अंदर वर्ल्डवाइड 900 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। अक्षय को उनके किरदार के लिए बहुत तारीफ मिल रही है। और अब खबर है कि एक्टर धुरंधर की सफलता के बाद दृश्यम 3 से अलग हो गए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार अक्षय ने सफल फ्रेंचाइजी फिल्म दृश्यम 3 से किनारा कर लिया है। एक्टर ने फिल्म के मेकर्स के साथ फाइनेंशियली और क्रिएटिव मतभेदों के कारण फिल्म से दूर होने का फैसला किया है।

रिपोर्ट की माने तो

रिपोर्ट में यह कहा गया है कि धुरंधर की बड़ी सफलता के बाद अक्षय ने अपनी फीस और लुक में बदलाव की मांग की । लेकिन उनके मेकर्स उनके इस फैसले के फेवर में नहीं थे जिसके कारण कथित तौर पर प्री.प्रोडक्शन डिस्कशन के दौरान दोनों के बीच मतभेद हुआ। बता दें अक्षय और मेकर्स के बीच बातचीत फंस गई और कोई भी पक्ष समझौता करने को तैयार नहीं था। इस वजह से अक्षय ने प्रोजेक्ट से हटने का फैसला किया। हालांकि अब तक अभिनेता या प्रोडक्शन टीम ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

रणवीर को लेकर भी ये खबर

अक्षय की तरह ही धुरंधर के लीड हीरो रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बन रही डॉन.3 से किनारा कर लिया है। 23 दिसंबर को ऐसी खबरें आईं कि एक्टर ने ये फैसला धुरंधर की सफलता के बाद लिया । कुछ सुत्रों की माने तो रणवीर एक के बाद एक गैंगस्टर फिल्मों में नजर नहीं आना चाहते। खासकर तब जब धुरंधर पहले ही इस जोनर में अपनी पहचान बना चुकी है। वो अब संजय लीला भंसाली लोकेश कनगराज और एटली जैसे फिल्ममेकर्स के साथ काम करना चाहते हैं।