Home > अर्थव्यवस्था > Airtel और Jio ने ओडिशा में शुरू की 5G सर्विस, इन...शहरों में मिलेगा तेज इंटरनेट

Airtel और Jio ने ओडिशा में शुरू की 5G सर्विस, इन...शहरों में मिलेगा तेज इंटरनेट

केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि ओडिशा में 5जी सेवा की शुरूआत गेम चेंजर साबित होने वाला है

Airtel और Jio ने ओडिशा में शुरू की 5G सर्विस, इन...शहरों में मिलेगा तेज इंटरनेट
X

भुवनेश्वर। निजी क्षेत्र की दूसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों रिलायंस जियो और भारती एयरटेल ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में अपनी 5जी सर्विस को लॉन्च कर दी है। इसके साथ ही रिलांयस जियो की ट्रू 5जी और एयरटेल की 5जी प्लस सर्विस लोगों को मिली शुरू हो जाएगी। केन्द्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने ओडिशा राज्य में गुरुवार को 5जी सेवा का शुभारंभ किया। राज्य में कलाहांडी, कंधमाल, मालकानगिरि आदि जिले सहित एक सौ मोबाइल टाॅवर का शुभारंभ किया गया।

स्थानीय शिक्षा व अनुसंधान विश्वविद्यालय के आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ओडिशा में 5जी सेवा शुरू होने से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन आय़ेगा और इसका लाभ राज्य की जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ओडिशा के विकास की चिंता करते हैं। वैष्णब ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य में मोबाइल टाॅवर के लिए पांच हजार छह सौ करोड रुपये आवंटित किये हैं। आज ही राज्य में एक सौ मोबाइल टाॅवर का शुभारंभ किया जा रहा है। इसमें कलाहांडी, कंधमाल, मालकानगिरि आदि जिले शामिल हैं।उदघाटन कार्यक्रम में केन्द्रीय शिक्षा व कौशल विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि ओडिशा में 5जी सेवा की शुरूआत गेम चेंजर साबित होने वाला है। विभिन्न क्षेत्र में टेक्नोलाजी आधारित सेवाओं को आगे बढ़ाने में यह सेवाएं सहायक सिद्ध होंगी।

स्वास्थ्य क्षेत्र में लाभ -

उन्होंने कहा कि राज्य में 5जी सेवा शुरु होने से स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिलेगा। अब भुवनेश्वर में बैठ कर विशेषज्ञ डाक्टर मालकानगिरि, कंधमाल जैसे जिलों में आपरेशन तक कर सकते हैं। इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में भी इस 5जी का काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और साथ ही राज्य के युवाओं को उद्यमी बनने तथा बाहर जाने के बजाय अपने यहां ही काम करने का अवसर प्राप्त होगा।

4जी सेवाओं के लिए 100 टॉवर

दूरसंचार सचिव के राजारमन ने कहा कि सरकार ने राज्य के ग्रामीण इलाकों में 4जी सेवाओं के लिए 100 टॉवर भी लगाये हैं। इसके साथ ही उन्होंने 'शिक्षा ओ अनुसंधान' विश्वविद्यालय में रिलायंस जियो के सहयोग से 5जी अनुसंधान प्रयोगशाला स्थापित करने की भी घोषणा की भुवनेश्वर, कटक और कुछ अन्य शहरों सहित राज्य के कुछ क्षेत्रों में 5जी सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिसे फिलहाल केवल 5G मोबाइल यूजर्स ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

Updated : 5 Jan 2023 10:39 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top