Home > देश > राहुल बताएं, गांधी परिवार का कितना धन फर्जी कंपनियों में लगा हैः भाजपा

राहुल बताएं, गांधी परिवार का कितना धन फर्जी कंपनियों में लगा हैः भाजपा

राहुल बताएं, गांधी परिवार का कितना धन फर्जी कंपनियों में लगा हैः भाजपा
X

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हवाला कंपनियों से रिश्ता होने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि उन्होंने शेल कंपनियों के जरिए पांच करोड़ का गबन किया है। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सामने आकर सफाई देनी चाहिए कि गांधी परिवार का कितना काला धन फर्जी कंपनियों में लगा है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि शेल कंपनी डोटेक्स के प्रमोटर उदय शंकर महावर ने यह स्वीकार किया था कि उनके पास 200 कंपनियां हैं। पात्रा ने कहा कि राहुल ने इस कंपनी के माध्यम से 5 हजार करोड़ रुपये का गबन किया है| उनका हवाला कंपनी से रिश्ता है। उन्होंने कहा कि कोलकाता के आयकर विभाग ने यह जानकारी जुटाई थी कि डोटेक्स कंपनी से राहुल गांधी ने 1 करोड़ का कर्ज लिया था।

पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष पर हमले जारी रखते हुए कहा कि किंगफिशर एयरलाइंस को लेकर राहुल गांधी अब बैकफुट पर आ गए हैं। उन्होंने इस बात की आशंका जताई कि किंगफिशर का मालिकाना हक माल्या के पास है या वह गांधी परिवार के प्रतिनिधि के रुप में उसके मालिक हैं। उन्होंने कहा कि माल्या पर गांधी परिवार की कृपा रही है। भाजपा नेता ने अपने आरोपों के पक्ष में तर्क पेश करते हुए कहा कि किंगफिशर ने गांधी परिवार को कई फायदे पहुंचाए हैं। इसमें उनके टिकट का बिजनेस क्लास अपग्रेडेशन, मुफ्त टिकट आदि प्रदान किए जाते थे जो सार्वजनिक है।

पात्रा ने कांग्रेस नेतृत्व और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की घेराबंदी करते हुए कहा कि किंगफिशर के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियम बदले गए।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को बताना चाहिए कि उन्होंने हवाला के जरिए कितना पैसा सफेद किया है और हवाला के जरिए कितना धन फर्जी कंपनियों में लगा रखा है।

Updated : 14 Sep 2018 5:47 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top