Home > देश > एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की लें शपथ : लोकसभा अध्यक्ष

एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की लें शपथ : लोकसभा अध्यक्ष

एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की लें शपथ : लोकसभा अध्यक्ष
X

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को सदन के सदस्यों को सुझाव दिया कि वह 'एकल उपयोग प्लास्टिक' का प्रयोग नहीं करने की शपथ लें और लोगों से भी यही करने को कहें।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह सदन देश के 130 करोड़ नागरिकों का प्रतिनिधित्व करता है। उन्हें लगता है कि सभी इस बात से सहमत होंगे कि 'एकल उपयोग प्लास्टिक' का प्रयोग बंद होना चाहिए। अगर इस दिशा में सांसद शपथ लेते हैं तो यह संदेश पूरे देश में जाएगा। हम सभी को इसी सत्र में शपथ लेनी चाहिए ताकि यह संदेश पूरी दुनिया तक जाए।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसका समर्थन करते हुए कहा कि यह एक अच्छा प्रस्ताव है, जिसका हम सब समर्थन करते हैं। वहीं कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी इसका समर्थन किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बार लाल किले से आह्वान किया था कि देश को 'एकल उपयोग प्लास्टिक' (एक बार प्रयोग कर फेंक दिए जाने वाला प्लास्टिक समान) का प्रयोग धीरे-धीरे खत्म करना चाहिए।

Updated : 22 Nov 2019 10:00 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top