शाह ने दी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। शाह ने ट्वीट कर कहा कि हॉकी के महानतम खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जिनके जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है, उन्हें हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
शाह ने कहा कि राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर हम विभिन्न क्षेत्रों में देश में खिलाड़ियों द्वारा किए गए अद्वितीय योगदान को भी याद करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा खेलों के विकास के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम 'खेलो इंडिया' सरकार की खेलों को बढ़ावा देने और इसके जरिए यंग इंडिया के निर्माण के संकल्प को दर्शाता है।
I offer my heartfelt tributes to one of the greatest icon of Indian Hockey, Major Dhyan Chand ji, on his birth anniversary, which we celebrate as National Sports Day in our country.
— Amit Shah (@AmitShah) August 29, 2018