संदीप दीक्षित बने एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव
X
By - Swadesh Digital |30 Nov 2018 3:38 PM IST
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व सांसद संदीप दीक्षित को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है।
कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने दीक्षित की नियुक्ति की जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने लोकसभा के पूर्व सदस्य रहे संदीप दीक्षित को राष्ट्रीय सचिव नियुक्ति किया है। इसके साथ ही नागरिक और सामाजिक सरोकार कांग्रेस से भी वह जुड़े रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि संदीप दीक्षित दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पुत्र हैं ।
Next Story