Home > देश > पीएम से मिलने की जिद कर रहीं सामाजिक कार्यकर्त्ता तृप्ति देसाई गिरफ्तार

पीएम से मिलने की जिद कर रहीं सामाजिक कार्यकर्त्ता तृप्ति देसाई गिरफ्तार

पीएम से मिलने की जिद कर रहीं सामाजिक कार्यकर्त्ता तृप्ति देसाई गिरफ्तार
X
Image Credit : ANI Tweet

मुंबई/स्वदेश वेब डेस्क। शिर्डी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की जिद पर अड़ी भूमाता बिगेड की तृप्ति देसाई को शुक्रवार को सुबह पुणे जिले के सहकार नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। प्रधानमंत्री शिर्डी का दौरा समाप्त कर जब दिल्ली के लिए रवाना हुए, उसके बाद तृप्ति को छोड़ दिया गया।

तृप्ति देसाई ने पत्रकारों को बताया कि सबरीमाला मंदिर में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी महिलाओं को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। महिला भक्तों की पिटाई की जा रही है| इसीलिए वह इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से मिलना चाहती थीं। लेकिन सरकार की ओर से उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। तृप्ति ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी सबरीमाला मंदिर परिसर में महिला पत्रकारों की पिटाई की गई है। इस बारे में उन्होंने अहमदनगर जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र भी लिख कर प्रधानमंत्री से मिलने की इच्छा व्यक्त की थी। इस बीच मिली जानकारी के अनुसार तृप्ति देसाई ने अपने कार्यकर्ताओं सहित प्रधानमंत्री के काफिले को रोकने की योजना बनाई थी, जिसे पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए नाकाम कर दिया।

Updated : 19 Oct 2018 2:21 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top