Home > देश > पीएम मोदी ने कहा - खाड़ी में केवल अपने तेल टैंकरों को सुरक्षा दे रहे हैं भारतीय युद्धपोत

पीएम मोदी ने कहा - खाड़ी में केवल अपने तेल टैंकरों को सुरक्षा दे रहे हैं भारतीय युद्धपोत

पीएम मोदी ने कहा - खाड़ी में केवल अपने तेल टैंकरों को सुरक्षा दे रहे हैं भारतीय युद्धपोत
X

pmव्लादिवॉस्तोक(रूस)/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में तनाव के मद्देनजर भारत ने अपने तेल टैंकरों की सुरक्षा के लिए एहतियाती उपाय किए हैं। इसका उद्देश्य किसी देश को निशाना बनाना नहीं है।

यहां चल रहे ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम के संबंध में मोदी से यह सवाल पूछा गया था कि क्या भारत खाड़ी क्षेत्र के हर्मोस जलसंधि इलाके में अपने युद्धपोत भेजेगा। मोदी ने कहा कि अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं के लिए भारत ईरान पर निर्भर है। उस क्षेत्र में जो समस्या पैदा हुई है, उसके कारण तेल आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए भारत ने एहतियाती उपाय किए हैं। भारत केवल अपने तेल टैंकरों को सुरक्षा प्रदान कर रहा है। उसकी मंशा किसी को निशाना बनाना नहीं है और न ही किसी देश में हस्तक्षेप करना है।

मोदी ने कहा कि भारत हमेशा से संयुक्त राष्ट्र के अधीन शांतिसेना में काम करने का अभ्यस्त रहा है। उस व्यवस्था के बाहर सैनिक कार्रवाई में उसका विश्वास नहीं है। अपने हजारों साल के इतिहास में भारत ने कभी किसी देश के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई नहीं की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध में भारत के 1.5 लाख सैनिकों ने अपनी कुर्बानी दी थी। इन विश्व युद्धों का भारत से कोई सरोकार नहीं था, लेकिन मानवता के हित में भारत के सैनिकों ने यह बलिदान किया था।

उल्लेखनीय है कि ईरान पर अमेरिका के प्रतिबंध और यमन के गृहयुद्ध के कारण खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति ने गंभीर रूप ले लिया है। खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका सहित कई पश्चिमी देशों के युद्धपोतों का जमावड़ा है तथा तेल टैंकरों पर हमलों की कई घटनाएं हुई हैं।

Updated : 5 Sep 2019 9:30 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top