पाक ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
-हीरानगर सेक्टर में अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाके में की गोलाबारी, मोर्टार दागे
Swadesh Digital | 13 Oct 2019 7:55 AM GMT
X
X
कठुआ। जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान की फौज ने कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की और मोर्टार दागे। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।
पाकिस्तान की फौज ने शनिवार देररात यह हरकत शुरू की। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी और मोर्टार दागने का सिलसिला रविवार सुबह 5ः30 बजे तक जारी रहा। पाकिस्तान की सेना ने अग्रिम चौकियों के साथ-साथ रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाया। फिलहाल जानमाल के नुकसान सूचना नहीं है।
Updated : 13 Oct 2019 7:55 AM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire