जम्मू में पाक सेना ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
X
By - Swadesh Digital |14 Oct 2018 12:45 PM IST
जम्मू। पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा से सटे दिग्वार सेक्टर में पाक सेना ने रविवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी है। भारतीय जवान भी इस गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
पाक सेना भारतीय चौकियों व रिहायशी इलाकों को निशाना बना गोलीबारी कर रही है। भारतीय सेना के जवान भी इस गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दे रहे हैं। अब तक इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।
Next Story