Home > देश > लोकतंत्र के उत्सव में गूगल भी

लोकतंत्र के उत्सव में गूगल भी

लोकतंत्र के उत्सव में गूगल भी
X

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के महापर्व के लिए गुरुवार को हो रहे दूसरे चरण के मतदान पर सारी दुनिया की नजर है। इस पर सर्च इंजन गूगल ने वोटर्स से अपील की है। गूगल का डूडल मतदाताओं को प्रोत्साहित कर रहा है। हालांकि गूगल ने पहले चरण के चुनाव के वक्त भी डूडल बनाया था।

सर्च इंजन गूगल के मुख्य पृष्ठ पर अंग्रेजी में नीले, लाल, पीले और हरे रंग में गूगल लिखा है। गूगल के हिज्जे के तीसरे अक्षर (अंग्रेजी के) 'ओ' पर एक उंगली दिख रही है। इसके नाखून पर स्याही लगी है। देश में यह स्याही मतदाताओं की उंगली पर लगाई जाती है।



Updated : 18 April 2019 5:10 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top