Home > देश > नागरिकता कानून के खिलाफ राजघाट पर कांग्रेस ने किया सत्याग्रह : सोनिया, मनमोहन, राहुल ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

नागरिकता कानून के खिलाफ राजघाट पर कांग्रेस ने किया सत्याग्रह : सोनिया, मनमोहन, राहुल ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

नागरिकता कानून के खिलाफ राजघाट पर कांग्रेस ने किया सत्याग्रह : सोनिया, मनमोहन, राहुल ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना
X

नई दिल्ली। दिल्ली के राजघाट पर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सत्याग्रह कर रही है। इस सत्याग्रह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल और एके एंटनी समेत पार्टी कई बड़े नेता मौजूद हैँ। सोनिया, मनमोहन, राहुल ने धरने के दौरान CAA के खिलाफ संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा।

पहले यह धरना रविवार को होने वाला था लेकिन पार्टी ने बाद में इसे 23 दिसंबर को आयोजित करने का निर्णय किया। धरने से पहले राहुल गांधी ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वह इस धरने में शामिल हों। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि देश के छात्र और युवा, यह काफी नहीं आप यह महसूस करें कि आप भारतीय हैं।

इस बुरे समय में आपको यह दिखाने की जरूरत है कि आप भारतीय हैं। आप इस बात की इजाजत न दें कि किसी भारतीय को नफरत के जरिए बर्बाद किया जाए। मोदी द्वारा फैलाई गई नफरत के खिलाफ आज 3 बजे हमारे साथ राजघाट पर धरने में शामिल होने के लिए आइए। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट कर लोगों से अपील की और इस सत्याग्रह में शामिल होने की बात कही। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि ये देश एक साझा रिश्ता है, साझा ख़्वाब है। इस मिट्टी को हमने मेहनतों के रंग से सींचा है, संविधान हमारी शक्ति है, देश को फूट डालो और राज करो की राजनीति से बचाना है। आइए आज दोपहर 3 बजे से बापू की समाधि राजघाट पर मेरे साथ संविधान पाठ का हिस्सा बनिए।

Updated : 23 Dec 2019 2:58 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top